Top TV News: शैलेश लोढ़ा से कपिल शर्मा के फैंस नाराज तो तेजस्वी प्रकाश को मिला टिकट टू फिनाले

Top TV News Today, 20 January 2022: छोटे पर्दे के कई टीवी सितारे आज सुर्खियों में छाए रहे। कपिल शर्मा, शैलेश लोढ़ा, तेजस्वी प्रकाश, नील भट्ट और शाहीर शेख समेत आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में छाए रहे।

top and trending tv news today 20 january 2022, trending tv industry news in hindi 20 january 2022 see here
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बीएसएफ में जाना चाहते थे कपिल शर्मा। 
  • कपिल शर्मा के फैंस हुए शैलेश लोढ़ा से नाराज।
  • नहीं रहे एक्टर शाहीर शेख के पिता।

TV Newsmakers Of The Day, 20 January 2022: छोटे पर्दे के कई टीवी सितारे आज चर्चा में रहे। टीवी की दुनिया से आज कई मुख्य खबरें सामने आईं जिन्होंने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी। बात करें अगर इन टीवी सितारों की तो आज कपिल शर्मा से लेकर शैलेश लोढ़ा, शाहीर शेख, नील भट्ट और तेजस्वी प्रकाश लाइमलाइट में रहे। 

बीएसएफ में जाना चाहते थे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्टैंड अप कॉमेडी शो 'कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन येट' से डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। इस शो के दौरान कपिल शर्मा ने यह साझा किया कि कॉमेडियन बनने से पहले वह बीएसएफ और आर्मी में जाना चाहते थे। वहीं उनके पिता उन्हें कई म्यूजिशियन से मिलवाया करते थे क्योंकि वह अपने बेटे को कुछ क्रिएटिव करते हुए देखना चाहते थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

Also Read: Pavitra Rishta Season 2: रोमांस और ड्रामा से भरपूर यह शो कब होगा लॉन्च और कैसी है स्टार कास्ट, जानें शो से जुड़ी हर जानकारी

नहीं रहे एक्टर शाहीर शेख के पिता 

छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता शाहीर शेख के पिता शहनवाज शेख का निधन हो गया है। एक्टर ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह साझा किया था कि उनके पिता कोरोनावायरस से पीड़ित हैं। इस इंफेक्शन की वजह से उनके पिता कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे। एक्टर अली गोनी ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी कि अब इस दुनिया में शाहीर शेख के पिता नहीं हैं। 

Also Read: Naagin 6: कैसी है नागिन-6 की स्टारकास्ट और कब लॉन्च होगा एकता कपूर का ये TV सीरियल, अब तक 55 एक्ट्रेसेस ने दिए ऑडिशन

शैलेश लोढ़ा पर फूटा कपिल शर्मा के फैंस का गुस्सा

हाल ही में सोशल मीडिया पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर कपिल शर्मा और उनके शो की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। शैलेश लोढ़ा का यह वीडियो कुछ साल पहले का है। एक्टर को इसलिए ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि कपिल शर्मा की आलोचना करने के बाद शैलेश उन्हीं के शो में गेस्ट बनकर नजर आ रहे हैं। जल्द ही शैलेश लोढ़ा को द कपिल शर्मा शो में देखा जाएगा।

ऊंट पर सवार हुए एक्टर नील भट्ट 

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऐश्वर्या शर्मा ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की‌ यह तस्वीरें उनके हनीमून की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह दोनों सितारे रेगिस्तान में ऊंट की सवारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को इस कपल की यह तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

तेजस्वी प्रकाश को मिला टिकट टू फिनाले 

बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट्स तेजस्वी प्रकाश को टिकट टू फिनाले मिल गया है। हाल ही में शमिता शेट्टी ने तेजस्वी प्रकाश को वीआईपी कंटेस्टेंट से हटा दिया था। लेकिन हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपनी जगह से फिनाले वीक में बना ली है। पिंकविला की एक खबर के अनुसार, तेजस्वी प्रकाश को टिकट टू फिनाले मिल गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर