Indion Idol 12 फेम Sayli Kamble की हो गई सगाई, घुटने पर बैठकर बॉयफ्रेंड धवल को पहनाई अंगूठी

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Dec 22, 2021 | 20:18 IST

Sayli Kamble Get Engaged: इंडियन आइडल 12 फिल्म सायली कांबले ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड धवल से सगाई कर ली है। सायली कांबले की इंगेजमेंट की तस्वीरें और वीडियोज आप यहां देख सकते हैं। 

indian idol 12 fame sayli kamble get engaged to her boyfriend dhawal, sayli kamble engagement pictures and videos went viral
इंडियन आईडल 12 फेम सायली कांबले ने की सगाई  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले ने की सगाई।
  • बॉयफ्रेंड को रोमांटिक अंदाज में अंगूठी पहनाती नजर आईं।
  • बधाई देने पहुंचे इंडियन आइडल 12 के अन्य कंटेस्टेंट्स।

Sayli Kamble Get Engaged To Boyfriend Dhawal: इंडियन आईडल 12 की सेकंड रनर-अप सायली कांबले (Sayli Kamble) ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड धवल (Dhawal) से सगाई कर ली है (Sayli Kamble Engagement)। इंस्टाग्राम हैंडल पर सायली कांबले अपनी खूबसूरत अंगूठी फ्लाॅन्ट करती हुई नजर आईं।

सायली कांबले द्वारा साझा की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के हाथ थाम रखे हैं। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित किया वह उनकी खूबसूरत अंगूठी थी जिसकी चमक ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। सायली कांबले के बॉयफ्रेंड धवल ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर साझा करने के साथ धवल ने सायली के लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा जिसने लोगों का दिल जीत लिया। 

सायली कांबले ने की सगाई

हाल ही में सायली कांबले ने अपने बॉयफ्रेंड धवल से सगाई कर ली है। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियोज में देखा जा सकता है कि सायली अपने बॉयफ्रेंड धवल के साथ रोमांटिक डांस कर रही हैं। बाहों में बाहें डाल कर सायली और धवल एक दूसरे के साथ डांस करते हुए नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dhawal (@dhawal261192)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास अंदाज में पहनाई अंगूठी

एक वीडियो में देखा गया कि सायली कांबले के बॉयफ्रेंड धवल ने अपने घुटनों पर बैठकर शायरी को अंगूठी पहनाई। वहीं सायली ने भी अपने बॉयफ्रेंड को घुटने पर बैठकर रिंग पहनाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सायली कांबले और धवल को बधाई देने के लिए इंडियन आइडल 12 के अन्य कंटेस्टेंट भी पहुंचे थे। निहाल, अनुष्का, नचिकेत और अंजली सायली और धवल को बेस्ट विशेज दे रहे थे। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर