Shehnaaz Gill को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, ये रिश्ता क्या कहलाता है से Imlie-तारक मेहता तक, पढ़ें TV की बड़ी खबरें

TV News Wrap 27 June 2021: बिग बॉस 15 पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी। इमली के असली पिता का खुलेगा राज । जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें...

TV News Wrap 27 June 2021 shehnaaz gill KKK 11 To Imlie taarak mehta And yeh rishta kya kehlata hai
टीवी सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी
  • इमली के असली पिता का खुलेगा राज
  • जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें..

छोटे परदे से आज बड़ी खबर आई। रिपोर्टों के अनुसार, मुंबई पुलिस ने अभिनेता करण मेहरा के खिलाफ उनकी पत्नी निशा रावल की शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात मामला दर्ज किया है। मामला गोरेगांव थाने में दर्ज कराया गया है। करण के परिवार के सदस्यों जैसे अजय मेहरा, बेला मेहरा और कुणाल मेहरा पर भी कथित तौर पर मारपीट और जानबूझकर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, निशा रावल ने मेहरा पर उनके बैंक खाते से 1 करोड़ रुपये से अधिक निकालने का भी आरोप लगाया है। गोरेगांव पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

बिग बॉस 15 पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी
अंकिता लोखंडे बिग बॉस को लेकर लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स थीं कि अंकिता रियलिटी शो बिग बॉस 15 में नजर आने वाली हैं। टीम ने उनको अप्रोच किया है लेकिन अब अंकिता ने साफ कर दिया है कि वो इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है और जो लोग ये गलत खबर फैला रहे थे उनकी क्लास लगाई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@lokhandeankita)

शहनाज गिल की चमकी किस्मत!
बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल की रियलिटी शो से बाहर निकलने के बाद किस्मत बदल चुकी है। अभिनेत्री को न केवल बड़े पैमाने पर लोग पसंद कर रहे हैं बल्कि वो छोटे पर्दे की लोकप्रिय स्टार बन चुकी हैं। दिलजीत दोसांझ के साथ एक फिल्म हासिल करने के बाद, शहनाज गिल ने अपने करियर में अब कुछ और भी हासिल किया है। पंजाबी अभिनेत्री शहनाज गिल ने हाल ही में मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के लिए एक फोटोशूट कराया है जिसके बारे में जानकर फैन्स उत्साहित हो गए हैं। डब्बू रत्नानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोशूट के बिहाइंड का सीन्स शेयर किए हैं। वीडियो में शहनाज गिल का स्टनिंग लुक दिख रहा है। 

रुचिका कपूर ने दिखाया बेबी बंप
शाहीर शेख जल्द पापा बनने वाले हैं उनकी पत्नी रुचिका कपूर प्रेग्नेंट हैं। कपल पहले बच्चे की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। शाहीर शेख ने हाल ही एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैन्स कन्फर्म मान रहे हैं कि रुचिका प्रेग्नेंट हैं। अब शाहीर शेख ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में रुचिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। बता दें, कुछ दिन पहले रुचिका का एक दोस्त की पार्टी में बेबी बंप दिखा था। तब उनकी प्रेग्नेंसी की न्यूज कन्फर्म हुई थी। शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने बीते साल नवंबर में मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shaheernsheikh)

तारक मेहता का हिस्सा बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी?
दिव्यांका त्रिपाठी हाल के दिनों में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। अफवाहें उड़ी थीं कि दिव्यांका को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था। दिव्यांका ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, अफवाहों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'ये अफवाहें हैं, ज्यादातर निराधार और गैर-तथ्यात्मक। यह एक शानदार शो है, जिसके प्रशंसकों की बड़ी संख्या है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक नहीं हूं। मैं एक नई अवधारणा और नई चुनौती की तलाश में हूं।'

इमली के असली पिता का खुलेगा राज 
आने वाला सप्ताह इमली के दर्शकों को लिए महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि अब इमली के सामने सबसे बड़ा राज खुलने वाला है। जी हां आप सही समझ रहे हैं जिसका हम सबको इंतजार था वो आखिर होने जा रहा है। इमली को अपनी असलियत पता चलने वाली है। इमली को पता चल जाएगा कि वो देव (इंद्रनील भट्टाचार्य) की बेटी है और मालिनी की बहन है। ये बड़ा सच अब इमली को पता चल जाएगा। इमली की कहानी में इस मोड़ तक ले जाने वाले कई हाईपॉइंट होंगे! यह देखना वाकई रोमांचक होगा कि इमली इस सच पर क्या प्रतिक्रिया देगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर