कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन का फैंस को तोहफा, पॉपुलर शो ‘देख भाई देख’ की हुई वापसी

रामायण, महाभारत, शक्तिमान जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों के पुन: प्रसारण के बाद दूरदर्शन ने फैंस को एक और तोहफा द‍िया है। दूरदर्शन पर अब पॉपुलर शो ‘देख भाई देख’ की भी वापसी हो गई है।

Dekh Bhai Dekh
Dekh Bhai Dekh 

रामायण, महाभारत, शक्तिमान जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों के पुन: प्रसारण के बाद दूरदर्शन ने फैंस को एक और तोहफा द‍िया है। दूरदर्शन पर अब पॉपुलर शो ‘देख भाई देख’ की भी वापसी हो गई है। पब्लिक डिमांड के बाद सूचना प्रसारण मंत्रालय की पहल पर इस सीरियल का प्रसारण शुरू हुआ है। जानकारी के अनुसार, शाम 6 बजे दूरदर्शन नेशनल पर यह शो प्रसारित किया जाएगा।

दूरदर्शन नेशनल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। फैंस अब दीवान परिवार की उस कहानी का आनंद लेंगे जिसमें तीन जेनरेशन की खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई गई है। फैन्स इस हिट कॉमेडी शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ट्विटर पर फैंस के रिएक्‍शन देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शो दोबारा भी कितना देखा जाएगा।

शो देख भाई देख में 6 मई 1993 को डीडी मेट्रो पर ऑनएयर हुआ था। तब इसके 65 एपिसोड प्रसारित किए गए थे। वह वह दौर था जब रोज एपिसोड नहीं आया करते थे। इस धारावाहिक में शेखर सुमन, नवीन निष्कौल, फरीदा जलाल, भावना बावसवर, देवेन भोजानी, सुषमा सेठ, विशाल सिंह, नताशा सिंह ने लीड रोल में थे। यह शो खूब हिट हुआ था और पूरा परिवार ही नहीं बल्कि मोहल्‍ला और गांव भी साथ बैठकर देखते थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर