Mann Ki Awaaz Pratigya: 10 साल बाद लौट रहा है टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा, जोरदार होगी पूजा गौर की वापसी

Maan Ki Awaaz Pratigya: 10 साल बाद टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। सीरियल में पूजा गौर दोबारा प्रतिज्ञा के किरदार में नजर आने वाली हैं।   

Mann Ki Awaaz Pratigya
Mann Ki Awaaz Pratigya 
मुख्य बातें
  • टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा टीवी पर वापसी कर रहा है।
  • दूसरे सीजन में पूजा गौर एक बार फिर प्रतिज्ञा के किरदार में नजर आने वाली हैं।
  • सीरियल की पुरानी स्टारकास्ट एक बार अपने-अपने किरदार में नजर आने वाली हैं।

मुंबई. स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा नौ साल बाद एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। सीरियल में पूजा गौर दोबारा प्रतिज्ञा के किरदार में नजर आने वाली हैं।   

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नए सीजन में शो की पुरानी स्टार कास्ट ही होगी। पूजा गौर जहां प्रतिज्ञा के किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं, अरहान बहल कृष्णा सिंह और अनुपम श्याम सज्जन सिंह के किरदार में नजर आएंगे। 

सूत्रों के मुताबिक मन की आवाज के दूसरा सीजन की शूटिंग इसी हफ्ते से शुरू होगी। इस दौरान मेकर्स पिछले सीजन को भी टीवी पर दिखा रहे हैं। दरअसल मेकर्स का मानना है कि दूसरे सीजन से पहले प्रतिज्ञा लोगों की यादों में ताजा रहे। 

छह साल बाद करेंगी वापसी 
पूजा गौर आखिरी बार छह साल पहले टीवी सीरियल 'मेरी आवाज को रोशनी मिल गई' में नजर आई थीं। ऐसे में एक्ट्रेस का कमबैक शानदार होने जा रहा है। इस शो को रंजन साही प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक शो का दूसरा सीजन पहले सीजन के मुकाबले ज्यादा दिलचस्प होने जा रहा है। आपको बता दें कि शो की कहानी एक ऐसी लड़की के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी एक लोकल गुंडे से हो जाती है। हालांकि, बाद में दोनों को प्यार हो जाता है।'

टूटा था राज सिंह से रिश्ता
आपको बता दें कि पूजा गौर का 10 साल पुराना रिलेशनशिप टूट गया है। पूजा का राज सिंह अरोड़ा के साथ उनका ब्रेकअप हो गया था। पूजा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। 

पूजा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है,‘साल 2020 में काफी सारे बदलाव हुए। इनमें से कुछ अच्छे थे और कुछ बुरे। पिछले कुछ महीने मेरे और राज के रिश्ते को लेकर काफी सारी खबरें उठीं। कठिन फैसले लेने में थोड़ा समय लगता है। मैं इस बारे में बात करने से पहले थोड़ा समय लेना चाहती थी।' 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर