रेखा की टीवी शो में हो रही एंट्री तो अक्षरा सिंह ने साइन किया बिग बॉस-15 का कॉन्ट्रैक्ट, TV की दिनभर की खबरें

TV trending news TV newsmakers 31 july 2021: बिग बॉस-15 के लिए ये स्टार्स हुए कंफर्म। भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह होंगी बिग बॉस के घर में कैद। जानें टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें...

TV trending news| rekha entry in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin| Bigg boss 15 Constant akshra singh| TV newsmakers 31 july 2021| टीवी की दुनिया की आज की बड़ी खबरें| 31 जुलाई की टीवी न्यूज
टीवी की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्यार में फिर आ रहीं रेखा
  • अक्षरा सिंह होंगी बिग बॉस के घर में कैद
  • जानें टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें

लोकप्रिय शो गुम है किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड में एक बहुत ही दिलचस्प मोड़ आ रहा है। विराट और सई हनीमून पर जाने का फैसला करते हैं क्योंकि वे शादीशुदा हैं और कभी बाहर नहीं गए हैं। अश्विनी ने विराट, सई को हनीमून पैकेज गिफ्ट किया, जहां दोनों साथ में अच्छा समय बिताने का फैसला करते हैं। इतना ही नहीं, गुम है किसी के प्यार में के ट्रैक को दिलचस्प बनाने दिग्गज अभिनेत्री रेखा एक बार फिर से इस सीरियल में नजर आने वाली हैं। विराट-साई के हनीमून ट्रैक को प्रमोट करने के लिए रेखा पूरी तरह तैयार हैं।

अक्षरा सिंह होंगी बिग बॉस के घर में कैद
बिग बॉस 15 ओटीटी आठ अगस्त से वूट पर स्ट्रीम होने जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट के नाम से अब धीरे-धीरे पर्दा उठते जा रहा है। बिग बॉस 15 की पहली कंटेस्टेंट भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह होने जा रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर में कैद होंगी। अक्षरा सिंह को इससे पहले भी इस शो का ऑफर आ चुका है। आपको बता दें कि रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा जैसे भोजपुरी एक्टर इस शो का हिस्सा हो चुके हैं। इसके अलावा नेहा भसीन, राकेश बापत, दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित और नेहा मर्दा शो का हिस्सा हो सकती हैं।

बिग बॉस-15 के लिए ये स्टार्स हुए कंफर्म
हर किसी की निगाह इस पर है कि इस बार बिग बॉस 15 में कौन कौन से स्टार्स नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन का नाम अब चैनल के द्वारा कंफर्म कर दिया गया है। साथ ही अर्जुन बिजलानी, नेहा मारदा, रिद्धिमा पंडित का घर में जाना एक तरह से तय हो चुका है। इस लिस्ट में एक्टर अमित टंडन का नाम भी शामिल है। नई रिपोर्ट में अभिनेता जीशान खान और कोरियोग्राफर निशांत भट का नाम भी आगे आया है। 

भाबीजी घर पर है के अनोखे लाल सक्सेना का स्ट्रगल
भाबीजी घर पर हैं के 'आई लाइक इट' डायलॉग से गुदगुदाने वाले अनोखे लाल सक्सेनाजी यानी सानंद वर्मा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन, इस मुकाम के लिए उन्होंने बेहद संघर्ष किया। सानंद वर्मा ने बताया कि वह कई दिनों तक फैक्ट्री में सोया करते थे। सानंद वर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं जब इस शहर में आया था तब मेरी जेब में केवल 100 रुपए का नोट था। मुझे पता नहीं था कि आगे क्या करना है, कहां जाना है। मैंने बहुत कठिनाइयों का सामना किया था। मुंबई में पहली रात मैंने एक फार्मा फैक्ट्री के अंदर छोटे से कमरे में बिताई। कमरे में बहुत ज्यादा बदबू आ रही थी। जगह इतनी छोटी थी कि मैं उस पर ठीक से लेट भी नहीं सकता था। मैंने चटाई पर रात  गुजारी थी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आ रहा लीप
स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में एक दिलचस्प मोड़ दिखाई देगा। पहले देखा गया था कि सीरत रणवीर के फर्जी मर्डर केस में गिरफ्तार हो जाती है, वहीं कार्तिक चुप रहने वाला नहीं है। हैरानी की बात है कि सीरत ने सारा दोष स्वीकार कर लिया और यह भी स्वीकार कर लिया कि उसने रणवीर को मार डाला है। सीरत, कार्तिक से अपनी माउदी की देखभाल करने का वादा करती है और वह जेल में ठीक हो जाएगी। अब ये रिश्ता क्या कहलाता है शो कुछ सालों के लीप के लिए पूरी तरह तैयार है। 1 या 2 साल के लीप के बाद, एक शांत सीरत जेल से छूटकर वापस आएगी। इतना ही नहीं सीरत का नया लुक लंबे बालों वाला नायरा के पुराने लुक में की तरह होगा। साथ ही मोहसिन खान उर्फ कार्तिक यंग बॉय लुक में नजर आएंगे। शो में आगे और भी ट्विस्ट तब आएंगे जब कार्तिक, सीरत के सामने आता है और उसे बिल्कुल नायरा की तरह देखकर हैरान रह जाता है।

सई और विराट का वेकेशन का सीक्रेट प्लान
स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के ट्रैक में कुछ हाई वोल्टेज इंटेंस ड्रामा और दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। विराट और सई चव्हाण हाउस में जाते हैं और भवानी को आरती की थाली के साथ उनका इंतजार करते देख नाद हैरान हो जाता है। भवानी, सई का गर्मजोशी से स्वागत करती हैं और वादा करते हुए कहती है कि वो इस घर को कभी नहीं छोड़े। विराट इस बात से खुश हैं कि हर कोई चव्हाण निवास में सई को स्वीकार कर रहा है। अब विराट ने अपनी और सई की शादी की सालगिरह बनाने की प्लानिंग की है। सई के जन्मदिन की तरह विराट चाहते हैं कि सालगिरह भी सई के लिए बेहद खास हो। इस प्रकार विराट, सई को छुट्टी पर ले जाने की योजना बनाता है। आखिरकार विराट और सई की नई-नई लव स्टोरी शुरू होने वाली है। गलतफहमियों की आंधी और सई के एक्सीडेंट के बाद विराट और सई के बीच चीजें सामान्य हो रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर