हनुमान बनने के लिए एक्टर Vikram Mastal ने किया था 101Kg वजन, आनंद सागर जिम के लिए हर महीने देते थे 20,000 रु

Vikram Mastal Aka Ramayan Hanuman Story: रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर विक्रम मस्ताल को दर्शकों ने काफी पसंद किया। हालांकि उनके हनुमान बनने की जर्नी काफी इंट्रेस्टिंग रही...

Vikram Mastal to look like Hanuman in Anad sanagr ramayan Put 101 kilos Weight
विक्रम मस्ताल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्टर विक्रम मस्ताल ने रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाया था।
  • हनुमान के रोल के लिए विक्रम को काफी पसंद किया गया।
  • विक्रम मस्ताल के हनुमान बनने की जर्नी आसान नहीं थी।

छोटे परदे के कई हिट टीवी शोज की लॉकडाउन में फिर से वापसी हुई है। इनमें रामायण, महाभारत, श्रीकृष्णा जैसे कई धार्मिक धारावाहिक शामिल हैं। टीवी शोज के रीटेलिकास्ट होने पर रामायण को खूब प्यार मिला। वैसे रामानंद सागर की रामायण के बाद आनंद सागर भी साल 2008 में रामायण लेकर आए। गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी स्टारर रामायण को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर विक्रम मस्ताल को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। हालांकि विक्रम मस्ताल की हनुमान बनने की जर्नी काफी इंट्रेस्टिंग थी। 
ऐसे मिला था हनुमान का रोल
टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल को पता चला था कि आनंद सागर के ऑफिस रामायण के ऑडीशन चल रहे हैं। विक्रम ने भी तब टीवी शो के लिए ऑडीशन देने का मन बनाया और वो मेघनाद के रोल के लिए आगे आए। हालांकि कास्टिंग डायरेक्टर ने उनको जल्दी-जल्दी में एक स्क्रिप्ट चुनने को कहा तो उनके हाथ में हनुमान के डायलॉग आ गए। उनका ऑडीशन मेकर्स को पसंद आया और वो सिलेक्ट हो गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vikrammastal) on

मेकर्स देते थे बॉडी बनाने के लिए महीने के पैसे
विक्रम मस्ताल को अपने दुबले शरीर के कारण हनुमान की भूमिका निभाने में संदेह था। उस समय विक्रम को बताया गया था कि उनका ट्रैक 6 महीने बाद आएगा। ऐसे में उन्होंने बॉडी बिल्डिंग पर ध्यान देना शुरू कर दिया। जैसा कि विक्रम मस्ताल ने तब इंडस्ट्री में कदम जमाने शुरू ही किए थे। ऐसे में उनके पास अपनी ही जरूरतों के लिए पैसा नहीं था तो वो जिम जाने और फिटनेस सप्लीमेंट्स के लिए कैसे सोच सकते थे। हालांकि तब विक्रम मस्ताल को शो के मेकर आनंद सागर ने वर्कआउट सेशन और सप्लीमेंट्स के लिए हर महीने 20,000 रुपये दिए। इसी के जरिए विक्रम हनुमान के रोल के लिए अपनी बॉडी बना पाए। 

101KG किया विक्रम मस्ताल ने अपना वजन
विक्रम मस्ताल ने खुद पर मेकर्स का इतना भरोसा देखकर अपनी फिटनेस पर पूरी तरह से ध्यान दिया। विक्रम मस्ताल बताते हैं, 'आनंदजी श्योर थे कि मैं 6 महीने में हनुमान जैसा दिखने लगूंगा। उनकी लगन और मोटिवेशन ही रही कि अपनी बॉडी बना पाया। मैंने हनुमान के रोल के लिए खुद को 76 से 101 किलो का किया था।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर