Ramayan के सेट पर इस बात को लेकर हो जाती थी 'राम- सीता' की लड़ाई, देबिना बनर्जी ने बताया मजेदार किस्सा

Ramayan Unknown Facts: साल 2008 में प्रसारित हुए शो रामायण में राम और सीता का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के बीट सेट पर अक्सर लड़ाई हो जाती थी, जानें क्या थी वजह।

Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee
Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee 
मुख्य बातें
  • साल 2008 में प्रसारित हुई रामायण में नजर आए थे देबिना बनर्जी- गुरमीत चौधरी
  • शो के सेट पर अक्सर पहले तैयार होने के लिए लड़ते थे दोनों
  • मालूम हो कि देबिना और गुरमीत ने साल 2011 में शादी कर ली थी

देश में लॉकडाउन के दौरान कई पुराने शोज को टेलीविजन पर प्रसारित किया जिन्हें काफी देखा और पसंद भी किया गया। इस दौरान टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी स्टारर रामायण का भी प्रसारण हुआ, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

शो के प्रसारण के दौरान इसकी शूटिंग और एक्टर्स से जुड़े कई किस्से सामने आए। अब देबिना ने खुद शो से जुड़े कई सीक्रेट्स के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के दौरान शुरुआती दिन कितने परेशानी भरे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on

तैयार होने में लगता था समय

देबिना ने अपने मेकअप रूम के सीक्रेट्स के बारे में भी बात की और बताया कि उनके और गुरमीत के लिए सबसे मुश्किल कॉस्ट्यूम पहनना होता था क्योंकि इसे पहनने में बहुत समय लगता था। देबिना ने कहा, 'मुझे याद है कि शूट की शुरुआत के कुछ दिन मेरे और गुरमीत के लिए कितने मुश्किल थे क्योंकि कॉस्ट्यूम, मेकअप और जूलरी पहनने में बहुत समय लगता था। हालांकि कुछ दिनों बाद हम बहुत जल्दी तैयार हो जाया करते थे क्योंकि हमें उस रूटीन की आदत हो गई थी और हमने अपनी जल्दी तैयार होना सीख लिया था।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on

इस बात पर झगड़ते थे देबिना- गुरमीत

देबिना ने बताया कि उन्हें शूटिंग में बहुत समय लगता था जिसके चलते दोनों की नींद पूरी नहीं हो पाती थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'गुरमीत और मेरी अक्सर लड़ाई हो जाती थी कि पहले कौन मेकअप सीट लेगा, ताकि तैयार होकर कुछ देर सो सकें। हालांकि हमारी कोशिश रहती थी कि कौन जल्दी तैयार हो और सेट पर जाने से पहले कुछ देर सो जाएं।'

मालूम हो कि 15 फरवरी 2011 को दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि बाद में गुरमीत ने यह खुलासा किया था कि जब वो दोनों एक्टर नहीं थे और काम ढूंढ रहे थे और केवल 19-20 साल के थे तभी साल 2006 में उन्होंने भागकर शादी की थी। दोनों ने अपने घरवालों को भी इस बारे में नहीं बताया था और उनके दोस्तों ने शादी करने में उनकी मदद की थी। इसके बाद साल 2011 में दोनों ने शादी की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर