खतरों के खिलाड़ी शो करने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने क्यों ठुकराया बिग बॉस 15? बताई असल वजह

टीवी एक्ट्रेस और रियलिटी शो में नजर आ चुकी दिव्यांका त्रिपाठी ने बिग बॉस के घर में जाने से इनकार कर दिया है और एक्ट्रेस ने खुद इसकी वजह का खुलासा किया है।

Why Divyanka Tripathi refuses Bigg Boss offer, दिव्यांका त्रिपाठी ने बिग बॉस के लिए क्यों मना किया
बिग बॉस को मना करने पर दिव्यांका त्रिपाठी का जवाब 
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने किया बिग बॉस का ऑफर ठुकराने पर खुलासा
  • एक्ट्रेस ने बताया विवादित शो के लिए वह खुद को क्यों नहीं समझतीं फिट
  • हाल में खतरों के खिलाड़ी 11 फिनाले में उप-विजेता रही थीं दिव्यांका त्रिपाठी

मुंबई: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कई सारे लोकप्रिय सीरियल और टीवी शो में काम किया है। टीवी की बहू होने के बाद हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान उनका दूसरा पहलू देखने को मिला और वह पहलू था-खतरों के खिलाड़ी 11 में स्टंट करतीं और चुनौतियों का सामना करती दिव्यांका त्रिपाठी। एक्ट्रेस का यह रूप दर्शकों ने अभी तक नहीं देखा था और इसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। खतरों के खिलाड़ी के फिनाले में वह दूसरे स्थान पर रहकर उपविजेता के रूप में उभरीं।

इसके बाद बहुत से लोगों की ओर से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद दिव्यांका त्रिपाठी का अगला कदम बिग बॉस के घर में होगा और जाहिर तौर पर उनकी निजी जिंदगी व असल पर्सनैलिटी देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होता लेकिन दिव्यांका ऐसा करना ठीक नहीं समझतीं और मोटी रकम ऑफर होने के बाद भी एक बार फिर एक्ट्रेस ने बिग बॉस को 'ना' कह दिया है।

हाल ही में इंडिया डॉट कॉम से एक बातचीत के दौरान दिव्यांका ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें इससे पहले भी कई बार बिग बॉस की ओर से ऑफर आ चुका है लेकिन उन्होंने हर बार 'ना' कहना चुना क्योंकि वह समझती हैं कि वह इसके लिए नहीं बनी हैं। हालांकि एक बार दिव्यांका ने इस बात का खुलासा जरूर किया था कि वह बतौर दर्शक बिग बॉस टीवी शो की बहुत बड़ी फैन हैं।

समाचार पोर्टल से हालिया इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने बिग बॉस को इनकार करने के बारे में बोलते हुए कहा, 'काफी बार बिग बॉस की ओर से मुझे संपर्क किया गया है लेकिन इस बार वह लोग मुझे लेने के मामले में काफी गंभीर लग रहे थे। मेरा मानना है कि खतरों के खिलाड़ी के ज्यादातर प्रतियोगियों को अप्रोच किया गया होगा। लेकिन मुझे नहीं लगता मैं इसके लिए बनी हूं। एक तरफ मैं बेहद संवेदनशील हूं और दूसरी तरफ मेरे व्यवहार में तेज परिवर्तन भी आ सकता है। मेरा यह स्वभाव बिग बॉस के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन मेरे लिए नहीं है क्योंकि मैं खुद को बहुत हद तक प्रभावित करूंगी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर