ये रिश्ता क्या कहलाता है, 1 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अक्षरा और आरोही के बीच आग लगाने के लिए इस शख्स ने चली चाल 

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 1 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल का आगामी एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाला है क्योंकि एक शख्स अक्षरा और आरोही के रिश्ते में आग लगाने की साजिश रच रहा है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode Update, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Episode Update 01 May 2022 In Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है 1 मई 2022 
मुख्य बातें
  • अभिरा की शादी से पहले आ रही हैं कई मुसीबतें।
  • शादी से पहले गायब हुआ अक्षरा का लहंगा।
  • आरोही नहीं बल्कि इस साजिश के पीछे है कोई और चेहरा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 1 मई 2022 एपिसोड अपडेट: छोटे पर्दे पर ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल इन दिनों खूब छाया हुआ है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड्स में देखा गया कि गोयंका और बिरला परिवार अक्षरा और अभिमन्यु की शादी के लिए जयपुर में मौजूद हैं। लेकिन अक्षरा और अभिमन्यु की शादी से पहले इन दोनों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस टीवी सीरियल के पिछले एपिसोड में देखा गया कि महिमा अक्षरा को रस्म निभाने के लिए एक अजीबोगरीब काम करने को कहती है। लेकिन अक्षरा खुशी-खुशी उस काम को करने लग जाती है। जिसके बाद आखिरकार अक्षरा और अभिमन्यु को हल्दी लग जाती। लेकिन जब अक्षरा शादी का लहंगा पहनने जाती है तब उसे यह पता चलता है कि वह गायब हो गया है। 

Also Read: अनुपमा 01 मई 2022 एपिसोड अपडेट: नहीं होगी अनुज और अनुपमा की शादी? इस वजह से टल जाएगी वेडिंग डेट

जब अभिमन्यु को यह पता चलता है की अक्षरा की शादी का लहंगा गायब हो गया है तब वह आरोही को उसका जिम्मेदार ठहराता है। आरोही का नाम इस गड़बड़ी में इसलिए आ जाता है क्योंकि अक्षरा के लहंगे की जिम्मेदारी आरोही के ऊपर थी। जिसके बाद अभिमन्यु आरोही को खूब ताने मारता है। लेकिन अक्षरा के लहंगे के गायब हो जाने के पीछे आरोही का कोई हाथ नहीं है। 

Also Read: Sharad Malhotra ने किया टीवी के नए रूल का खुलासा, बोले सब इसके बाद आता है

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

लेकिन अब आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि, अक्षरा के लहंगे के चोरी होने के पीछे आरोही का हाथ नहीं बल्कि किसी और का हाथ है। जिस इंसान ने भी अक्षरा का लहंगा चुराया है वह यह चाहता है कि आरोही और अक्षरा के बीच में झगड़ा हो। यह शख्स अक्षरा और आरोही के रिश्ते में तकरार पैदा करना चाहता है इसलिए उसने यह कदम उठाया है। अब यह देखना बहुत रोचक होगा कि इस साजिश के पीछे किस इंसान का हाथ है। क्या यह शख्स अक्षरा और आरोही को दूर करने में सफल हो पाएगा या फिर उसका भांडा फूट जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर