ये रिश्ता क्या कहलाता है, 22 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: एक शर्त पर होगी अभिमन्यु-अक्षरा की शादी, जानें यहां

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 22 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। इस टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अक्षरा से शादी करने के लिए अभिमन्यु एक शर्त रखेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode Twist And Spoiler Written Update In Hindi, Abhimanyu Puts A Condition Before Marrying Akshara
ये रिश्ता क्या कहलाता है 22 अप्रैल 2022 
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट।
  • अभिमन्यु ने अक्षरा के सामने रखी शर्त।
  • आरोही का करियर बर्बाद करने की धमकी देगा हर्षवर्धन।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 22 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी दिन पर दिन काफी रोचक होती जा रही है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि अभिमन्यु के सामने उसकी मां मंजरी के एक्सीडेंट का सच सामने आ जाता है। जैसे ही अभिमन्यु को पता चलता है कि उसकी मां का एक्सीडेंट कैसे हुआ था, वैसे ही वह अक्षरा से शादी करने के लिए इंकार कर देता है। अभिमन्यु की मां अपने बेटे को खूब समझाती है लेकिन वह एक नहीं सुनता है। इस टीवी सीरियल का आने वाला एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाला है। आने वाले एपिसोड में अक्षरा और आरोही की परेशानी दुगनी होने वाली है।

Also Read: GHKKPM, 20th April 2022 Episode Update : क्या एक हो पाएंगे शिवानी और राजीव, सई चलेगी कौन सा दांव

अक्षरा के सामने शर्त रखेगा अभिमन्यु

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि हर्षवर्धन अक्षरा और आरोही को गिरफ्तार करने के लिए गोयंका परिवार में पुलिस को ले आता है। पुलिस को देख कर सबके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। जिसके बाद हर्षवर्धन यह कहता है की मंजरी के एक्सीडेंट की दोषी अक्षरा और आरोही हैं। इतना ही नहीं वह आरोही के करियर को बर्बाद करने की धमकी भी देता है। वहीं अक्षरा उसके सामने गिड़गिड़ाने लगती है और यह सब देख कर आरोही नीचे गिर जाती है। हर्षवर्धन कहता है कि वह‌ आरोही का मेडिकल लाइसेंस कैंसिल कर देगा और उसका करियर बर्बाद हो जाएगा। यह सब सुनकर अक्षरा मंजरी के एक्सीडेंट का इल्जाम अपने सिर पर ले लेती है। जिसके बाद पुलिस उसे अरेस्ट करके ले जाती है।

Also Read: Imlie, 20 April 2022 Episode Update: रोमांटिक डेट पर जाएंगे आर्यन और इमली, क्या होने वाला है धमाका?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

आरोही को मिलेगी किए की सजा

जैसे ही पुलिस अक्षरा को बाहर ले कर जाती है वैसे ही अभिमन्यु आ जाता है। जिसके बाद वह अक्षरा का हाथ पकड़ कर उसे गोयंका हाउस के अंदर लेकर जाता है। यहां वह सबके सामने यह कहता है कि वह अभी भी अक्षरा से बहुत प्यार करता है। और उससे ही शादी करने वाला है। लेकिन अक्षरा से शादी करने से पहले उसकी एक शर्त है। वह यह कहता है की अक्षरा से शादी तभी करेगा जब आरोही इस शादी में शामिल नहीं होगी। अभिमन्यु की यह बात सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है। अब यह देखना होगा कि क्या आरोही अभिमन्यु की बात मानेगी या फिर अक्षरा और अभिमन्यु की शादी कभी नहीं होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर