ये रिश्ता क्या कहलाता है, 30 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: अभिरा को लगी हल्दी, लेकिन शादी से पहले आई बड़ी अड़चन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 30 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि आरोही की वजह से अक्षरा और अभिमन्यु की शादी रुकने वाली है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि गोयंका और बिरला परिवार में बड़ा बवाल भी होने वाला है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist In Hindi, New Problem Arise Before Abhira Wedding
ये रिश्ता क्या कहलाता है 30 अप्रैल 2022 
मुख्य बातें
  • अक्षरा और अभिमन्यु को लगी हल्दी।
  • गोयंका और बिरला परिवार के बीच हुआ झगड़ा।
  • आरोही की वजह से रुक गई अक्षरा की शादी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 30 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में देखा गया कि एक तरफ जहां अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है तो वहीं इन दोनों की राह में नई मुसीबतें आ रही हैं। लेकिन आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि इन दोनों की शादी की रस्में बहुत धूमधाम से होंगी। कई मुसीबतों का सामना करने के बाद आखिरकार अक्षरा और अभिमन्यु को हल्दी लग जाएगी लेकिन शादी से ठीक पहले एक बार फिर बड़ी मुसीबत आ जाएगी। पिछले एपिसोड में देखा गया था कि कैसे गुंडों से बचते हुए अक्षरा एक जगह पर फंस जाती है लेकिन आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु उसे ढूंढ निकालेगा। 

Also Read: नए उद्यमियों की तलाश में फिर छोटे पर्दे पर आ रहा है शार्क टैंक इंडिया, दूसरे सीजन के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन 

गोयंका और बिरला परिवार में हुआ झगड़ा 

आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि गोयंका और बिरला परिवार के बीच में बड़ा झगड़ा हो जाएगा। हल्दी की रस्म में मिमी से थोड़ी देरी हो जाती है जिसके बाद महिमा ताना मारने लगती है। इसके बाद गोयंका परिवार यह तय करता है कि अभिमन्यु और अक्षरा की हल्दी एक साथ होगी। लेकिन महिमा ऐसा करने से मना कर देती है। जब मिमी कहती है कि रस्में खुशी के लिए की जाती हैं, तब महिमा भड़क जाती है और फंक्शन कैंसिल करने की बात कहती है। 

Also Read: कांटा लगा गाने पर क्या खूब नाचीं Anupama फेम रूपाली गांगुली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

इसके बाद यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु और अक्षरा को एक साथ हल्दी लगती है और पूरा परिवार इस मौके को खूब सेलिब्रेट करता है। लेकिन जब अक्षरा दुल्हन बनने के लिए तैयार होती है तब उसका लहंगा गायब हो जाता है। जब यह बात अभिमन्यु को पता चलती है तब वह बहुत गुस्सा हो जाता है और आरोही को ताने मारने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षरा के लहंगे की जिम्मेदारी आरोही के ऊपर थी। अब यह देखना बहुत रोचक होगा कि क्या एक लहंगे की वजह से अक्षर और अभिमन्यु की शादी रुक जाएगी या नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर