YRKKH: नशे में धुत अक्षरा करेगी एक्सीडेंट के सच का खुलासा तो अपने ही बाप को कीचड़ में धकेल देगा अभिमन्यु 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode Updates: इस टीवी सीरियल का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। यह देखा जाएगा कि ठंडाई के नशे में अक्षरा अभिमन्यु के सामने मंजरी के एक्सीडेंट के राज से पर्दा हटा देगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode Twist And Spoiler Written Update In Hindi, Akshara to reveal the secret of manjari accident to abhimanyu
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अभिमन्यु के सामने एक्सीडेंट का सच उगल देगी अक्षरा।
  • गोयंका और बिरला परिवार एक साथ मनाएगा होली का त्योहार।
  • अपने बाप को कीचड़ में धकेल देगा अभिमन्यु।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस का धारावाहिक शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों अपने कहानी से ढेर सारी सुर्खियां बटोर रहा है। टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड्स में देखा गया कि अभिमन्यु मंजरी का एक्सीडेंट करने वाले का पता लगा रहा है लेकिन आरोही अपने गुनाह छुपाने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं इस टीवी सीरियल में होली सेलिब्रेशन का ट्रैक भी चल रहा है जिसमें यह देखा जा सकता है कि शादी से पहले अक्षरा और अभिमन्यु अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। दूसरी ओर गोयंका और बिरला परिवार इन दोनों की शादी की तैयारियों में व्यस्त है। होली सेलिब्रेशन के दौरान अभिमन्यु अपने परिवार के साथ खूब मस्ती करेगा। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से अभिमन्यु के सामने मंजरी के एक्सीडेंट का सच आ जाएगा। 

Also Read: अनुपमा ने पूरे शाह परिवार के सामने किया ये ऐलान, पाखी और तोषु हो गए पानी-पानी

नशे की हालत में अभिमन्यु को सच बता बैठेगी अक्षरा?

हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है का प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो में यह देखा जा सकता है की अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे के साथ जमकर होली खेल रहे हैं। अभिमन्यु अक्षरा को रंग लगाने की कोशिश करता है लेकिन अक्षरा उससे बचकर भागने की कोशिश करती है। लेकिन अभिमन्यु उसे रंग लगाने में सफल हो जाता है और यह दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हैं। इसी के साथ यह देखा जा रहा है कि ठंडाई के नशे में सब धुत हो जाएंगे और वहीं सो जाएंगे। जब अक्षरा की आंख खुलती है तब वह अपने बेड पर सोई हुई मिलती है। उसे याद आता है कि भांग के नशे में वह अभिमन्यु को मंजरी के एक्सीडेंट की बात बता रही होती है। जब अक्षरा को यह वाकया याद आता है तब वह दंग रह जाती है। अब यह देखना होगा कि क्या अक्षरा अभिमन्यु को मंजरी के एक्सीडेंट का सच बता देगी या नहीं। 

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट को पाने के लिए मास्टर प्लान बनाएगी सई, चव्हाण परिवार देगा साथ

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

अपने बाप को कीचड़ में धकेल देगा अभिमन्यु 

होली सेलिब्रेशन के दौरान यह भी देखा जाएगा कि गोयंका और बिरला परिवार होली के दिन एक साथ खूब मस्ती करता है। इस दौरान वह कीचड़ वाली होली खेलते हुए भी नजर आएंगे। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि सब लोग कीचड़ में लेट लेटकर होली खेलेंगे। वहीं, अभिमन्यु भी होली का जश्न अपने पिता के साथ मनाएगा। वह‌ अपने पिता को कीचड़ में धकेल देगा और उनके साथ कीचड़ वाली होली खेलेगा। हर्षवर्धन अभिमन्यु की इस हरकत पर गुस्सा होगा लेकिन बाद में वह अपने बेटे के साथ जमकर होली खेलने लगेगा। इस दौरान हर्षवर्धन और मनीष अपनी दुश्मनी को भुलाकर एक दूसरे के साथ होली का जश्न मनाते हुए भी नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर