Haryanvi Song Nolakha: हिमांशी गोस्वामी के नए हरियाणवी गाने 'नौलखा' की धूम, देखें वीडियो

Haryanvi Song Nolakha Release: जानी मानी हरियाणवी डांसर हिमांशी गोस्वामी का नया गाना 'नौलखा' रिलीज हो गया है और आते ही छा गया है।

Haryanvi Song Nolakha
Haryanvi Song Nolakha  

Haryanvi Song Nolakha Release: हरियाणवी गाने अब देशभर में सुने जाने लगे हैं और यही वजह है कि आए दिन नए नए गाने रिलीज होने लगे हैं। हरियाणवी गानों के बीच अब एक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। सपना चौधरी इस प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे हैं लेकिन उन्हें आजकल टक्कर मिल रही है जानी मानी हरियाणवी डांसर हिमांशी गोस्वामी से। आज हिमांशी गोस्वामी का नया गाना 'नौलखा' रिलीज हो गया है और आते ही छा गया है। इस गाने को  हिमांशी गोस्वामी के साथ विनय समानिया पर फिल्माया गया है। हिमांशी गोस्वामी विनय समानिया से एक हार की फरमाहिश करती हैं और वो गाने के अंत में इसे पूरा करते हैं। 

गाना बेहद खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाने को विनय समानिया के साथ मिलकर रजनी तलवार ने आवाज दी है जबकि विनय समानिया ने इसके बोल लिखे है। गाने को अब खूब देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। हिमांशी गोस्वामी ने भी गाने के आने की खबर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

अगली खबर