Haryanvi Song Gypsy: प्रांजल दहिया का नया हरियाणवी गाना 'जिप्सी' रिलीज, फैंस को आ रहा पसंद

Haryanvi Song Gypsy Out: हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया का नया गाना जिप्सी रिलीज हो गया है जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में वो डांस करती नजर आ रही हैं और उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है।

Pranjal Dahiya New Haryanvi Song Gypsy Released: हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया के लाखों चाहने वाले हैं और वो बेसब्री से उनका नया गाना रिलीज होने का इंतजार करते हैं। उनका गाना रिलीज होते ही छा जाता है और उसे लाखों व्यूज मिलते हैं। अब उनका नया गाना रिलीज हो गया है, जिसका नाम जिप्सी है। इसमें वो एक्टर दिनेश गोलान संग नजर आ रही हैं। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे जीडी कौर ने आवाज ही है। 02 मिनट 35 सेकंड के इस गाने में प्रांजल डांस करती भी दिख रही हैं, इस गाने को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आप भी देखें मशहूर हो रहा ये हरियाणवी गाना। 

अगली खबर