Haryanvi Song 2021: प्रांजल दहिया के नए हरियाणवी गाने ने किया फैंस को इंप्रेस, यूट्यूब पर वायरल हो रहा वीडियो

हरियाणवी
Updated Mar 21, 2021 | 21:35 IST

Latest Haryanvi Video: हरियाणवी एक्टर केडी और प्रांजल दहिया के गाने लोगों को काफी पसंद होते हैं। फिलहाल दोनों का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

Pranjal Dahiya And Kay D Naya Haryanvi Gaana Chamak Dhoop Ki: हरियाणवी एक्टर केडी और प्रांजल दहिया के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं, इसलिए इनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपको बता दें कि केडी और प्रांजल दहिया का एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम चमक धूप की है। ये हरियाणवी गाना केडी और प्रांजल दहिया पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में आपको दोनों की क्यूट स्टोरी देखने को मिलेगी। इस हरियाणवी गाने को सोमवीर कथुवाल ने गाया है और गाने के लिरिक्स दक्ष कमबोज खैर ने लिखे हैं। एक दिन पहले रिलीज हुए इस हरियाणवी गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 7 लाख 60 हजार व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को केडी और प्रांजल दहिया का ये हरियाणवी गाना काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर