Haryanvi Song: र‍िलीज हुआ मनोज ग्रोवर का हरियाणवी गाना Saccha Pyar, यूट्यूब पर वीडियो हुआ वायरल

हरियाणवी
Updated Sep 23, 2021 | 10:28 IST

Haryanvi Song Saccha Pyar: यूट्यूब पर नया हरियाणवी गाना सच्‍चा प्‍यार र‍िलीज हो गया है और आते ही धूम मचा रहा है।

Haryanvi Song Saccha Pyar: यूट्यूब पर नया हरियाणवी गाना सच्‍चा प्‍यार र‍िलीज हो गया है और आते ही धूम मचा रहा है। इस गाने का फैंस को इंतजार तब से था, जब से इसका प्रोमो र‍िलीज हुआ था। अब जब गाना रिलीज हो गया है तो फैंस हाथों हाथ ले रहे हैं और गाने को खूब प्‍यार दे रहे हैं। इस गाने को मनोज ग्रोवर और स्‍नेहा मीणा पर फ‍िल्‍माया गया है जबकि इसको मनोज ने ही आवाज दी है। गाने के बोल भी मनोज ग्रोवर ने लिखे हैं। मनोज हरियाणवी सिनेमा के जाने माने सितारे हैं और उनके गाने खूब हिट होते हैं। वह फॉलोइंग के मामले में सपना चौधरी को टक्‍कर दे रहे हैं।

अगली खबर