Haryanvi Song 2021: युवाओं के बीच छाया विक्की तारोरी का नया हरियाणवी गाना दफा हो, यहां देखें मजेदार वीडियो

हरियाणवी
Updated Sep 20, 2021 | 13:50 IST

Dafa Ho Haryanvi Song: हरियाणा के जाने-माने गायक विक्की तारोरी का नया गाना दफा हो रिलीज हो गया है। विक्की तारोरी का दफा हो गाना युवाओं को बेहद पसंद आ रहा है। 

New Haryanvi Song 2021: हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक विक्की तारोरी का नया गाना 'दफा हो' (Dafa Ho) रिलीज हो गया है। यह गाना युवाओं को बेहद पसंद आ रहा है। विक्की तारोरी के साथ इस गाने में मित्ता रोर, अमन ताक और सुनैना कंबोज को फीचर किया गया है। दफा हो गाने में देखा जा सकता है कि सुनैना कंबोज एक साथ कई लड़कों को अपने जाल में फंसा कर रखी हैं। लेकिन अंत में विक्की तारोरी और उनके दोस्त उनका पर्दाफाश कर देते हैं। यह गाना युवाओं को आकर्षित करने में कामयाब हुआ है यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी यह गाना काफी पॉपुलर हो रहा है। आपको बता दें इस गाने के बोल बिकी तारो री ने दिए हैं वहीं, स्काई वेव स्टूडियो ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। 

अगली खबर