Latest Haryanvi Song: संदीप चंदेल का हरियाणवी गीत 'शॉपिंग' हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

हरियाणवी
Updated Sep 06, 2021 | 15:57 IST

Latest Haryanvi Song: हरियाणवी गाने के शौकीनों के लिए संदीप चंदेल का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम शॉपिंग है। ये एक पेपी नंबर है। इसके बोल काफी आकर्षक है।

मुख्य बातें
  • संदीप चंदेल और वंदना जंगीर की आवाज में सजा है तराना
  • इस पंजाबी गाने में पत्‍नी अपने पति से शॉपिंग कराने की फरमाइश करती है
  • इस गाने के बोल रीना राणा ने लिखे हैं

New Haryanvi Song Video: हरियाणवी संगीत प्रेमियों के लिए संदीप चंदेल और वंदना जंगीर द्वारा गाया हरियाणवी गीत 'शॉपिंग' रिलीज हो गया। इसका संगीत एसबीएम म्यूजिक ने दिया है। जबकि गाने के के बोल रीना राणा ने लिखे हैं। संदीप चंदेल और वंदना जंगीर की आवाज में सजा ये गीत सुनने में काफी मजेदार है। वहीं गाने का कॉन्‍सेप्‍ट भी काफी मजेदार है। इसमें बीवी अपने पति से शॉपिंग कराने की फरमाइश करती है। पेपी नंबर वाला ये गाना लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वायरल भी हो रहा है। 

अगली खबर