Mohit Sharma Haryanvi Song: सोनिका सिंह और मोहित शर्मा का हरियाणवी गाना र‍िलीज, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Jun 18, 2020 | 13:22 IST

Mohit Sharma New Song: हरियाणवी सिंगर मोहित शर्मा एक जाना माना नाम है। उनके गाने काफी पॉपुलर होते हैं। हालिया रिलीज उनका गाना भी काफी धमाल मचा रहा है।

Mohit Sharma New Song: हरियाणवी गानों का क्रेज लोगों के बीच खूब देखने को मिलता है। दर्शकों को इन गानों का इंतजार रहता है। अब हाल ही हरियाणवी सिंगर मोहित शर्मा एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'अंख्या में स्याही'। गाने में मोहित शर्मा के साथ सोनिका सिंह भी हैं। दोनों ने इस गाने में कमाल की एक्टिंग की है। गाने के वीडियो में मोहित शर्मा को सोनिका सिंह से प्यार हो जाता है और दोनों ही इश्क में डूबे नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी भी गाने में कमाल की लग रही है तो वहीं सोनिका सिंह का दिलकश अंदाज दर्शकों को भा जाने वाला है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल को बीट्टू सोरखी ने लिखा है और गाने का संगीत मोहित शर्मा का ही है।

अगली खबर