Haryanvi Song: उम्र के हर पड़ाव की प्रेम कहानी को दर्शाता है अंजलि राघव-सुभाष फौजी का नया गाना, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Oct 31, 2020 | 14:10 IST

Haryanvi Song: प्रह्लाद फागना और सुभाष फौजी के इस नए गाने घूंघट में अनोखी प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इस गाने में अंजलि राघव भी नजर आ रही हैं।

Haryanvi Song: हाल ही में रिलीज हुआ हरियाणवी गाना घूंघट तेजी से यूट्यूब पर देखा जा रहा है। गाने में सुभाष फौजी और अंजलि राघव की एक प्यारी सी लव स्टोरी को दिखाया गया है। गाना शुरू होता है जब सुभाष फौजी अपने बुढ़ापे में रेडियो ठीक करके उसमें अपनी जवानी के दिनों के गाने सुन रहे होते हैं और हुक्का पी रहे होते हैं। जिसे देखकर अंजलि राघव उनसे कहती हैं कि इस बुढ़ापे में भी आप जवानी के गाने सुन रहे हैं, फिर दोनों अपने जवानी की प्रेम कहानी में खो जाते हैं। गाने में कई प्यारे सीन है जिसमें सुभाष फौजी और अंजलि राघव नजर आ रहे हैं। गाने को सुभाष फौजी और प्रह्लाद फागना ने मिलकर गाया है।

अगली खबर