Latest Haryanvi Gaana: जमकर पसंद किया जा रहा रुचिका जांगिड़ का नया हरियाणवी गाना Bichhua, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Jun 10, 2020 | 18:58 IST

Latest Haryanvi Gaana: हरियाणवी गायिका रुचिकाजांगिड़ के गानों की बात ही अलग है। उनके गानों को हर कोई पसंद करता है, अब हालिया रिलीज उनके नये गाने की भी दर्शक काफी सराहना कर रहे हैं।

Latest Haryanvi Gaana: हरियाणवी गायिका रुचिका जांगिड़ के गाने दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। फैन्स को रूचिका के गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब रुचिका का नया गाना रिलीज हुआ है और उसका टायटल है- 'बिछुआ'। गाने को रुचिका जांगिड़ और सोमवीर कथुरवाल पर फिल्माया गया है। गाने में पति- पत्नी बने रुचिका जांगिड़ और सोमवीर कथूरवाल ने बेहद दी शानदार एक्टिंग की है। वीडियो में रुचिका अपने झूठे आंसुओं का सहारा लेकर सोमवीर को खुद से दूर नहीं जाने देती हैं। गाने में दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। आपको बता दें कि इस गाने के खूबसूरत बोल को नवीन विष्णु बाबा ने लिखे हैं और गाने का संगीत जीआर म्यूजिक का है। गाने को डायरेक्ट विजय वर्मा ने किया है। हाल ही में आए रूचिका जांगिड़ के इस गाने को अब तक 148,817 व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर