Sandeep Surila New Song Red Suit: हरियाणवी सिंगर संदीप सुरीला का नया गाना रेड सूट रिलीज, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Jun 20, 2020 | 00:37 IST

Sandeep Surila New Song: हरियाणवी सिंगर संदीप सुरीला के इस नए गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दर्शक इस गाने की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Sandeep Surila New Song: संदीप सुरीला अपने कई गानों निशानी, दफा, सांस और डिग्री से अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इनके सभी गाने काफी पॉपुलर हैं। अब संदीप सुरीला का नया गाना कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल है- 'रेड सूट'।

गाने के वीडियो में संजय धाबी और ममता सैनी हैं। दोनों ने गाने में कमाल की एक्टिंग की है। गाने में ममता सैनी रे़ सूट बनवाने के लिए संजय धाबी से जिद करती नजर आती हैं, जिसपर वो कहते हैं की वो उन्हें लाल नहीं काला सूट लाकर देंगे। जिससे की उन्हें नजर न लगे।

इस गाने में संदीप का साथ वंदना जांगिड़ ने किया है। आपको बता दें इस गाने के बोल राम निवास ने लिखे हैं और इस गाने का संगीत मोहित शर्मा का है। गाने को डायरेक्ट व्हाईट स्टोन क्रू प्रॉडक्शन ने किया है।

अगली खबर