Sapna Choudhary song NAKTO: र‍िलीज होते ही छाया सपना चौधरी का नया गाना नकटो, तीन द‍िन में 50 लाख व्‍यूज

हरियाणवी
Updated Mar 06, 2021 | 07:38 IST

Sapna Choudhary Haryanvi song Nakto Viral: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना 'नकटो' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है और फैंस को दीवाना कर रहा है।

Sapna Choudhary Haryanvi song Nakto Viral: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना 'नकटो' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है और फैंस को दीवाना कर रहा है। नकटो गाने (Nakto Song) को र‍िलीज हुए केवल तीन ही दिन हुए हैं और इसे 50 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। तीन मिनट 36 सेकंड के इस गाने में सपना चौधरी पीले रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं, वहीं गाने के अंत में वह काले रंग के सूट में द‍िलकश अदाओं का जादू चलाती दिख रही हैं। गाने में सपना चौधरी के साथ कुलदीप राठी (Kuldeep Rathi) नजर आ रहे हैं, वहीं इस गाने को आवाज दी है सुरेंद्र रोमियो ने। इस समय यह गाना फैंस की जुबां पर छाया हुआ है। गाने में सपना चौधरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अगली खबर