Haryanvi Song: सोनिका सिंह का नया हरियाणवी गाना हुआ वायरल, यहां देखिए खूबसूरत वीडियो

हरियाणवी
Updated May 07, 2021 | 12:26 IST

Latest Haryanvi Gaana: सोनिका सिंह का नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर जारी हो चुका है। गानें में हीरो-हीरोइन की क्यूट स्टोरी दिखाई गई है।

Sonika Singh And V Mothsara New Haryanvi Gaana Video Viral: सोनिका सिंह के नए हरियाणवी गाने ने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक धूम मचाई हुई है। इस गाने में आपको हीरो हीरोइन का जबरदस्त रोमांस देखने को मिलेगा। गाने के वीडियो में हीरो हीरोइन की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। आपको बता दें कि इस हरियाणवी गाने को सुनील दुग्गल और प्रिया राजपूत ने साथ मिलकर गाया है और गाने के लिरिक्स सपना ने लिखे हैं।

गाने के वीडियो में सोनिका सिंह और वी मोटसारा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस नए हरियाणवी गाने को यूट्यूब पर अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर