Vikas Kumar New Song: हरियाणवी सिंगर विकास कुमार का नया गाना 'सूजी-सूजी आंख' रिलीज, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Jun 20, 2020 | 00:32 IST

Vikas Kumar New Song: हरियाणवी गानें आजकल सभी को पसंद आते हैं। अब हालिया रिलीज विकास कुमार का नया गाना भी खूब धमाल मचा रहा है। लोग उनके गाने के फैन हो गए हैं।

Vikas Kumar New Song Suji Suji Ankhein: हरियाणवी गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। हरियाणवी सिंगर विकास कुमार का भी एक नया गाना हाल ही आया है, जिसका नाम है- 'सूजी सूजी आंख'।

गाने के वीडियो में सुमित काजला और पारुल खत्री हैं। दोनों ने ही बहूत शानदार एक्टिंग की है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है की पत्नी बनी पारुल खत्री सुमित काजला पर शक करती हैं। जिसपर सुमित काजला नाराज होकर कहते हैं कि अगर उनपर झूठे इल्जाम लगाए गए तो वो डूब कर जान दे देंगे।

गाने में दोनों की मीठी नोंकझोंक दर्शकों को खूब लुभाएगी। आपको बता दें कि इस खूबसूरत गानें के बोल को रोहताश गगसिनीया ने लिखे हैं। गाने का संगीत टी आर म्यूजिक का है। इसे डायरेक्ट सूर्यबर्धन ने किया है। इस गाने में विकास कुमार का साथ माही पंचाल ने दिया है। अबतक इस गाने को 35 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर