Benefits Of Custard Apple: डिप्रेशन दूर कर मूड को बेहतर बनता है सीताफल, बीपी और कैंसर में भी है फायदेमंद

Custard Apple Benefits: सीताफल यानी शरीफा ऐसा फल है जिसे बहुत से लोग पसंद नहीं करते। आपको जान कर आश्चर्य होगा कि इस फल में अमृत भरा होता है और ये कई गंभीर बीमारियों की दवा है। जानिए इसके अचूक फायदे...

Custard Apple
Custard Apple 
मुख्य बातें
  • शरीफा एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है।
  • एनिमिया और सूजन को दूर करता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर में भी फायदेमंद होता है।

नई दिल्ली: सीताफल यानी शरीफा ऐसा फल है जो बारहों महीने मिलता है, लेकिन इस फल पर लोगों का ध्यान कम ही जाता है। सेब, संतरा, अनार के अलावा इस फल पर बहुत कम लोग ही ध्यान देते हैं। ये ऐसा फल है जो सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है और रफेज से भरा होता है। 

शरीफा कैंसर जैसे रोगों के जोखिम से तो बचाता ही है, आम बीमारियां भी इससे दूर रहती हैं। एंटीऑक्सिडेंट और तमाम विटामिन से भरा ये फल सेहत के लिए वरदान से कम नहीं होता है।

शरीफा न्यूट्रीशन का पावरहाउस कहा जाता है। शरीफा में विटामिन-सी, विटामिन-ए,  थियामिन, राइबोफ्लेवन, नियासिन के साथ ही पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम, फास्फोरस और आयरन  भी भरपूर मात्रा में होता है।  

फ्री रेडिकल्स से लड़ने में कारगर
शरीफे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है और ये शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में कारगर होता है। फ्री रेडिकल्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस  ही नहीं कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बनते हैं।

शरीफे में विटामिन-बी6 होता है और ये न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन के संश्लेषण के लिए बेहद जरूरी हेाता है। सेरोटोनिन मूड  बूस्टर का काम करता है। डिप्रेशन के कारण में विटमामिन-बी6 की कमी सबसे बड़ा कारण होती है। 

हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, उन्हें शरीफा जरूर खाना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्निशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।  

पोटेशियम और मैग्निशियम रक्त वाहिकाओं के फैलाव को बढ़ावा देते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सामान्य होता है और ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है। ये स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है। 

सूजन को दूर करता है 
शरीफे में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी को बढ़ाता है।इससे शरीर कई बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने में सक्षम बनाता है। शरीर में विटामिन-सी की कमी से बीमारियां और इंफेक्शन तेजी से शरीर को बीमार करते हैं। 

कई गंभीर बीमारी जैसे हृदय रोग और कैंसर में सूजन बहुत ही गंभीर होती है, लेकिन शरीफा खाने से सूजन कम होती है। शरीफे में मौजूद कई तरह के एंटी-इन्फलामेटरी कंफाउंट होते हैं और इसमें काउरेनिक एसिड भी होता है। इस एसिड में मजबूत एंटी-इन्फलामेटरी गुण होते हैं जो सूजन से छुटकारा दिलाते हैं।

कैंसर से बचाता है शरीफा
शरीफा में मौजूद फ्लेवोनॉयड कैंसर जैसे तत्व से बचाता है। ये तत्व कैंसर सेल्स को फैलने से रोकता है। विटामिन-सी और आयरन से भरपूर होने के कारण शरीफे में एनिमिया से लड़ने का भी गुण होता है। ये शरीर में हिमोग्लोबिन बढ़ाने और खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। 

शरीफे में एनोनासिन टॉक्सिन होता है जो आपके दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए सही नहीं होता। ये टॉक्सिन बीज और छिलके पर होता है इसलिए इसे बिलकुल न खाएं। 

अगली खबर