Stomach Pain: बढ़ती गर्मी में पेट दर्द और बहजमी से हैं परेशान, आयुर्वेदिक नुस्खों से करें समाधान

Ayurvedic tips Stomach Pain : गर्मियों में पेट से जुड़ी परेशानी होने की संभावना काफी अधिक होती है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप घर पर मौजूद जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको साइड-इफेक्ट होने की संभावना कम होती है।

Stomach pain
Stomach pain remedies 
मुख्य बातें
  • पेट दर्द से छुटाकारा दिला सकती हैं पुदीने की पत्तियां।
  • अनार दाना पेट दर्द को कर सकता है कम।
  • मेथी दाने से पेट की परेशानी हो सकती है दूर।

Ayurvedic Remedies for Stomach pain : गर्मी के सीजन में सर्दी की तुलना में पेट से जुड़ी परेशानी काफी होती है। इस दौरान हैवी खाना पचाने में काफी तकलीफ होती है। अगर आप गर्मी में ज्यादा मसालेदार या फिर फ्राई खाना खाते हैं, तो यह पेट में गैस, बदहजमी, ब्लोटिंग जैसी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। इस स्थिति में हम में से कई लोग मार्केट में मौजूद दवाइयों का सेवन बिना किसी डॉक्टरी सलाह के करने लग जाते हैं।

बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई लेना आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है। इसलिए अगर आप पेट दर्द की परेशानी का इलाज घर पर करना चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाएं। इन आयुर्वेदिक नुस्खों से साइड-इफेक्ट होने का डर कम रहता है। साथ ही परेशानी से भी छुटकारा मिलने की संभावना अधिक हो सकता है।

पेट दर्द की परेशानी दूर कर सकता है ये आयुर्वेदिक नुस्खा

मेथी दाना - पेट दर्द या फिर पेट से जुड़ी परेशानी होने पर मेथी दाना का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए मेथी दानों को अच्छी तरह से भुन लें। अब इसे पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद इसे गर्म पानी के साथ लें। इससे पेट दर्द और बदहजमी से छुटकारा मिल सकता है।

Also Read: दिन में कई बार चाय पीने से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, जानें कितने कप पीना है ठीक

अनार दाना - पेट दर्द और पेट से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए अनार भी आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए अनार का सेवन काले नमक के साथ करें। इससे पेट की परेशानी कम होगी। इसके साथ ही आप हरड़ का सेवन भी कर सकते हैं।

पुदीना की पत्तियां - पेट दर्द और पेट की परेशानियों को कम करने के लिए पुदीने की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए पुदीने की पत्तियों को पानी में अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी को ठंडा करके सेवन करें। इससे पेट का भारीपन दूर होगा। साथ ही पेट दर्द और अन्य परेशानी कम हो सकती है। साथ ही आपको अन्य परेशानी से भी आराम मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर