Ear Problems: कान पकने पर हो सकती है दर्द और सूजन की परेशानी, घरेलू उपायों से झट से मिलेगा निजात

Home Remedies For Ear Infection: इंफेक्शन और बैक्टीरिया की वजह से कान पकने की समस्या हो सकती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इससे कान में खुजली, जलन और दर्द कम करने में मदद मिलेगी।

Ear Infection
Ear Infection Remedies 
मुख्य बातें
  • एप्पल साइडर विनेगर से करें कान पकने की समस्या दूर
  • एलोवेरा जेल से कान दर्द से मिल सकता है छुटकारा
  • लहसुन का तेल कान में इंफेक्शन की परेशानी कर सकता है दूर

Home Remedies For Ear Problems : कान पकना एक सामान्य परेशानी है। अधिकतर मामलों में इंफेक्शन की वजह से कान पकने की समस्या होती है। वहीं, कभी-कभी कान छिदवाने के कारण भी कान पक सकते हैं। कान पकने की परेशानी को दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन उपायों से बैक्टीरियल समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही कान से पस और खून निकलना भी बंद हो सकता है। एलोवेरा, जैतून का तेल, लहसुम का तेल इत्यादि घरेलू उपायों को अपनाने से कान पकने की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही यह कान में पकने की वजह से होने वाली खुजली, जलन और दर्द को शांत कर सकता है।

Also Read: कानों में इन्फेक्शन की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू इलाज

कान पकने की परेशानी दूर करने के घरेलू उपाय

एप्पल साइडर विनेगर - कान पकने पर एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से कान में संक्रमण की परेशानी दूर हो सकती है। दऱअसल, एप्पल साइडर विनेगर में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है, जो कान पकने की परेशानी को दूर करने में प्रभावी है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कॉटन बॉल लें। अब इसमें एप्पल साइडर विनेगर लगाए और अपने कान के प्रभाविस हिस्से पर लगाएं। इससे कान में दर्द और पस की परेशानी दूर हो सकती है।

लहसुन का तेल - कान पकने की स्थिति में लहसुन का तेल भी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस परेशानी को कम करने के लिए सरसों या ऑलिव ऑयल में लहसुन की कुछ कलियां डालकर इसे अच्छे से पकाएं। अब इस तेल को अपने प्रभावित हिस्से पर डालें। इससे कान पकने की परेशानी दूर होगी। साथ ही यह कान में दर्द और संक्रमण को फैलने से रोकने में प्रभावी हो सकता है।

Also Read: बच्चों के कान में है दर्द तो अपनाएं ये घरेलू उपचार, रामबाण की तरह करते हैं काम

एलोवेरा जेल - एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो कान पकने की परेशानी को दूर कर सकता है। ताजी एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर प्रभावित हिस्से पर इसे लगाने से आपको तुरंत दर्द से आराम मिलेगा। साथ ही घाव भी जल्दी सूख सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर