Bael Murabba Benefits: गर्मियों में रोज खाइए बेल का मुरब्बा, इन परेशानियों से जल्द मिलेगा छुटकारा

Bael Murabba Benefits: गर्मियों के मौसम में बेल का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर बेल के मुरब्बे का सेवन किया जाए तो इससे शरीर को ठंडक ही नहीं मिलती बल्कि कब्ज, एनीमिया, कोलेस्ट्रॉल और पीलिया जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलती है।

Bael Murabba Benefits
Bael Murabba  
मुख्य बातें
  • कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में मददगार
  • कब्ज और अपच की समस्या को दूर करे बेल का मुरब्बा
  • डिहाईड्रेशन की समस्या से बचाएं

Bael Murabba Benefits: गर्मियों के मौसम में बेल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बेल का सेवन आप जूस और मुरब्बे किसी भी रूप में कर सकते हैं, इससे बेल के गुणों में कोई अंतर नहीं आता। बात करें बेल के मुरब्बे की तो कई गुणों से भरपूर बेल का मुरब्बा गर्मियों में ठंडक का एहसास कराता है। बेल के मुरब्बे को खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जैसे-कब्ज की समस्या, एनीमिया और कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में मदद मिलती है। दरअसल, बेल में प्रचुर मात्रा में फाइबर, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए और बीटा कैरोटिन जैसे पोषक तत्व और एंटी-आॉक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं। इसलिए बेल का मुरब्बा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं बेल के मुरब्बे के सेवन के फायदों के बारे में।

Also Read: Weight loss tips: मोटापे से हैं परेशान? रोज करें आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन, जल्दी से पिघलने लगेगी चर्बी

बेल का मुरब्बा खाने के फायदे

पेट संबंधी समस्या को करे दूर
बेल के मुरब्बे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज और एसिडिटी की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। बेल के मुरब्बे के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसलिए जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, वो रोज सुबह बेल के मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं, फायदेमंद रहेगा।

कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में मददगार
बेल के मुरब्बे के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, बेल के मुरब्बे में फाइबर के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण भी मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होते हैं।

Also Read: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाती है लीची, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ मिलेंगे ये फायदे

लू और हीट स्ट्रोक से बचाएं
गर्मी के मौसम में लू और हीट स्ट्रोक से बचना सबसे बड़ी चुनौती होती है। अक्सर गर्मी के मौसम में लू लगने से डिहाईड्रेशन जैसी खतरनाक समस्या तक हो सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए बेल के मुरब्बे का सेवन काफी फायदेमंद होता है क्योंकि बेल का तासीर ठंडा होता है, जो गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

शॉर्ट मैमोरी की समस्या को करे दूर
जिन लोगों को कमजोर याददाश्त की समस्या होती है, उनके लिए भी बेल के मुरब्बे का सेवन काफी फायदेमंद होता है क्योंकि बेल एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर होता है, जो तनाव को दूर करने और याददाश्त को बढ़ाने में मददगार होता है।

एनीमिया को करे दूर
आयरन से भरपूर होने की वजह से बेल के मुरब्बे के सेवन से एनीमिया की समस्या दूर होती है। जिन लोगों को एनीमिया यानि कि खून की कमी की समस्या होती है, उनके लिए बेल के मुरब्बे का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर