Exercise for Shoulders: कंधों के लिए रोजाना करें ये 3 एक्सरसाइज, होंगे मजबूत

Exercise For Shoulder: आकर्षक और मजबूत कंधे पाने के लिए अच्छी डाइट के साथ-साथ सही एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है। दरअसल, बॉडी को आकर्षक बनाने का काम चौड़े कंधे ही करते हैं। कंधों को परफेक्ट शेप देने के लिए बार्बेल पुश प्रेस और मिलिट्री प्रेस, सीटेड ओवरहेड डंबल प्रेस और फ्रंट डंबल रेज एक्सरसाइज काफी फायदेमंद होती हैं।

Exercise For Shoulder
Exercise  
मुख्य बातें
  • मजबूत और शेप्ड कंधों के लिए फ्रंट डंबल रेज है बेस्ट एक्सरसाइज
  • परफेक्ट शेप्ड कंधों के लिए करें सीटेड ओवरहेड डंबल प्रेस
  • बार्बेल पुश प्रेस और मिलिट्री प्रेस से कंधे बनेंगे मजबूत

Exercise For Shoulder: शरीर को परफेक्ट शेप और ज्यादा आकर्षक बनाने का काम करते हैं चौड़े और मजबूत कंधे। कंधों को मजबूत और परफेक्ट शेप देने के लिए लोग जिम में पसीना बहाने से लेकर डाइट तक, हर तरीका अपनाते हैं, लेकिन कई बार उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता। इसकी वजह ये भी हो सकता है कि आप शायद जो एक्सरसाइज कर रहे हैं, वो सही न हो। तो चलिए आज आपकी इस समस्या को हल कर देते हैं और आपको बताते हैं कंधों को परफेक्ट बनाने वाली कुछ परफेक्ट एक्सरसाइज के बारे में, जिनके नियमित अभ्यास से आपको मनचाहे आकर्षक कंधे पाने में मदद मिलेगी।  

Also Read: गर्मियों में वजन घटाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 एक्सरसाइज, रोज करने से होगा फायदा

बार्बेल पुश प्रेस और मिलिट्री प्रेस
कंधों को मजबूत बनाने के लिए बार्बेल पुश प्रेस सबसे बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती है। इस एक्सरसाइज की खासियत ये है कि इसको करने से आपकी पूरी बॉडी बिल्ड होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए बार्बेल को अपने ऊपरी चेस्ट पर रखें। फिर अपने घुटनों को थोड़ा मोड़े और बार्बेल को ऊपर की ओर प्रेस करते हुए सीधे खड़े हो जएं। इस एक्सरसाइज को आप अपनी क्षमता के अनुसार कर सकते हैं।

सीटेड ओवरहेड डंबल प्रेस
कंधों को परफेक्ट शेप में लाने के लिए सीटेड ओवरहेड डंबल प्रेस सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों हाथों में डंबल लेकर एक बेंच पर बैठ जाए। अब डंबल को कंधों के ऊपर की तरफ प्रेस करें। फिर उसी स्थिति में डंबल को नीचे लाएं। ध्यान रखें की इस एक्सरसाइज को करते वक्त कोहनी और कंधों के बीच 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए। इस एक्सरसाइज को आप अपनी क्षमता के अनुसार ही करें।  

Also Read: बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान, तो रोजाना करें ये 3 योगासन

फ्रंट डंबल रेज
कंधों को मजबूत और शेप देने के लिए फ्रंट डंबल रेज एक्सरसाइज भी बहुत कारगर मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए डंबल को सीने के आगे की तरफ पकड़ें। अब एक हाथ को उठाते हुए दूसरे को नीचे की तरफ सीधा रखें। इसके बाद दूसरे हाथ से इस प्रक्रिया को दोहराएं। इस एक्सरसाइज को करते वक्त ध्यान दें कि पोस्चर ठीक रहे अन्यथा एक्सरसाइज से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर