Black Grams: काली उड़द दाल खाने से पहले बरतें सावधानी, वरना बढ़ सकती है आपकी समस्या

Black Gram Pulse : काली उड़द की दाल का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई नुकसान हो सकते हैं। इससे गठिया से लेकर यूरिक एसिड की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Black Grams
Black Grams Side Effects  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • उड़द की दाल से बढ़ सकता है यूरिक एसिड
  • गठिया की समस्या बढ़ा सकती है उड़द की दाल
  • काली उड़द की काल खाने से बढ़ सकती है अपच की परेशानी

Side Effects Of Black Grams  : उड़द दाल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एक ऐसा दाल है, जिसमें सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन आयुर्वेदिक चिकित्सा में कई बार इसे न खाने की सलाह दी जाती है। जी हां, पौष्टिक से भरपूर उड़द दाल कई मायनों में आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, उड़द दाल का सेवन करने से यूरिक एसिड की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह गठिया की समस्या को भी बढा सकता है। इललिए कभी भी उड़द दाल का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। खासतौर पर अगर आपको पहले से गठिया की परेशानी है, तो उड़द दाल का सेवन करने से पहले सावधानी जरूर बरतें।

इन लोगों को नहीं खानी चाहिए उड़ की दाल

यूरिक एसिड से ग्रसित व्यक्ति -  काली उड़द दाल की दाल का अधिक सेवन करने से यूरिक एसिड की परेशानी हो सकती है। अगर आपका पहले ही ब्लड में यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो इसका सेवन करने से बचें। यह किडनी में कैल्सीफिकेशन स्टोन को उत्तेजित कर सकता है। साथ ही किडनी और गुर्दे से जुड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए उड़द दाल का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

पढ़ें- ऑफिस में इन खराब आदतों की वजह से बढ़ सकता है आपका वजन

गठिया की परेशानी बढ़ने का खतरा - उड़द दाल का सेवन करने से गठिया की परेशानी बढ़ सकती है। अगर आपको पहले से गाउट या गठिया की समस्या है, तो उड़द दाल का सेवन न करें। यह आपकी समस्या को बढ़ा सकता है।

अपच की समस्‍या - अपच और बदहजमी से जूझ रहे व्यक्तियों को उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। यह दाल आपकी कब्ज की परेशानी को बढ़ा सकता है। साथ ही पेट में ब्लोटिंग और गैस का कारण बन सकता है। अगर आपको उड़द की दाल खाने के बाद इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर