कोरोना से बचाने वाला मास्क कहीं बिगाड़ ना दे आपका स्वास्थ्य, जान लें मास्क से जुड़ी ये जरूरी बातें

how to use mask to protect Coronavirus: महामारी में कोरोना वायरस इनफेक्शन को रोकने के लिए मास्क हर एक इंसान के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम कर रहा है। यहां जानिए मास्क से संबंधित सभी जरूरी बातें।

how to use mask Coronavirus advice When to replace How wear
how to use mask Coronavirus advice  
मुख्य बातें
  • कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क पहनना है बहुत जरूरी
  • कपड़ों से बने मास्क 70% वायरस को फैलने से रोकते हैं
  • पुराने मास्क को बदलना है आवश्यक

अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य को बचाने के लिए यह आवश्यक है कि जब भी हम अपने घर से बाहर निकले हमारे चेहरे पर मास्क हमेशा लगा रहना चाहिए। मास्क को इस तरह से पहने की आपका नाक और मुंह दोनों ढका रहे। वैक्सीन उपलब्ध ना होने के समय कोरोना वायरस को रोकने के लिए मास्क पहनना सबसे उचित उपाय है। एक शोध के अनुसार यह पता चला है कि कपड़ों से बने मास्क इंफेक्शन को 70% रोकने में सक्षम हैं। 

आप में से बहुत लोगों ने अपने लिए कंफर्टेबल और फैशनेबल मास्क खरीदे होंगे जो इस्तेमाल करने के लिए किफायती हैं। सार्वजनिक जगह पर इंफेक्शन को फैलने से रोकने के लिए सर्जिकल और कपड़ों से बने मास्क सबसे उचित माने जाते हैं। पुराने मास्क को बार-बार पहनने से हानियां पहुंचती हैं इसीलिए पुराने मास्क को बदलना बहुत आवश्यक होता है। इस लेख को पढ़िए और जानिए पुराने मास्क को बदलने का सही समय क्या है। 

इस समय कौन सा मास्क पहनना उचित है?

मेडिकल गाइडलाइन्स के अनुसार तीन प्लाई वाले मास्क को पहनना सही है, जिसके अंदर सांस लेने लायक फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। इन मास्क को बार-बार उपयोग में लाया जा सकता है, और यह आपके बजट में भी फिट बैठते हैं। आप इन मास्क को कई बार धो भी‌ सकते हैं। लेकिन बार-बार धोने से इसके अंदर मौजूद फैब्रिक्स बेजान होने लगते हैं। फैब्रिक की क्वालिटी घटने से यह कोविड-19 को रोकने में असमर्थ हो सकते हैं। 

मास्क को धोने का सही तरीका

इस महामारी से खुद को बचाने के लिए हम मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपने मास्क का ध्यान रखें और उन्हें सही तरह से स्टोर करके रखें। मास्क की गुणवत्ता तब कम होने लग जाती है जब इसके अंदर मौजूद फैब्रिक बेजान होने लगते हैं। कठोर धुलाई और केमिकल के वजह से भी फैब्रिक अपनी गुणवत्ता खोने लगते हैं। अगर आप अपने मास्क को सही तरह से स्टोर करके नहीं रखते हैं, खासकर उन मास्क को जिनमें नोज क्लिप लगा रहता है, तब इनमें जगह बन जाती है जहां कीटाणु घुस सकते हैं। इसीलिए यह जरूरी हो जाता है कि मास्क का इस्तेमाल करने के साथ हम इनका ध्यान भी रखें। 

अगर आपके पास रियूजेबल कपड़े वाला मास्क है तो इसको गर्म पानी और डिसइनफेक्टिंग सॉल्यूशन में भिगोकर रखिए और सुखा दीजिए। कई बार धोने के बाद इनको फेकना आवश्यक है। 


मास्क को फेंकने का सही समय

अगर आपने अपने मास्क को कई बार धोया है और उसका फैब्रिक कमजोर होने लगा है तब उस मास्क को फेंकने का और नया मास्क लाने का समय आ गया है। अगर आपने एक मास्क को कई बार पहना है या आपका बाहर आना जाना लगा रहता है तब उस मास्क को जल्दी रिप्लेस करना जरूरी है। 

अगर आपका मन नया मास्क खरीदने का कर रहा है तो यह समय भी अपने पुराने मास्क को रिप्लेस करने का सही समय है। इस बदलते मौसम में और एयर पॉल्यूशन के समय में अपने मास्क का ध्यान रखना आवश्यक है ताकि आप कोविड-19 इंफेक्शन के साथ एयर पॉल्यूशन से भी खुद को बचा सकें। 


मास्क को फेंकना कब रहेगा सही 

  • अगर आपका मास्क आपके नाक और मुंह को अच्छी तरह से नहीं ढ़क रहा है और बार-बार उसे एडजस्ट करना पड़ रहा है तब आप मास्क को फेंक दीजिए और नया मास्क लेकर आइए। 
  • अगर आपके मास्क‌ का बैंड या रबड़ ढ़िला हो गया है और उसे बार-बार सही करना पड़ रहा है तो नया मास्क ले आईए। 
  • अगर आपका मास्क धुलाई से कमजोर हो गया है तो इस मास्क‌ को बदल दिजिए। 
  • अगर आपके मास्क में छेद हो गया है या मास्क फट गया है तो आपको तुरंत इस मास्क को फेंक देना चाहिए। 
  • अगर आप अपने आपको इस मास्क में सेफ महसूस नहीं कर पा रहे हैं या आप उसे पहनकर कंफर्टेबल महसूस नहीं करते हैं तो आप उस मास्क को बदल कर नया मास्क पहनने लग जाइए। 

कितने मास्क आपके पास होने चाहिए? 

मास्क को संग्रह करना इस महामारी के दौरान सही बात नहीं है, हालांकि अगर आपके पास एक से ज्यादा मास्क है तो आप अपने आप को हर सिचुएशन में सेफ रख सकेंगे। एक से ज्यादा मास्क अपने पास रखना फायदेमंद होता है, क्योंकि अगर आप ठंडे इलाके से गर्म इलाके में जा रहे हैं और आपका मास्क पसीने से भीग गया है तो उस समय आप दूसरा मास्क इस्तेमाल कर पाएंगे। 

एक गिला मास्क या बहुत देर से इस्तेमाल कर रहे मास्क में आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। अगर आप एक्सरसाइज कर रहे हैं और आपका मास्क पसीने से भीग गया है तब अपने मास्क को रिप्लेस करना जरूरी है। अगर आपके पास डिस्पोजेबल मास्क है या सिंगल-यूज मास्क है तो उसे इस्तेमाल करके फेंक दीजिए। लंबे समय से उस मास्क को पहने रहने से आप इन्फेक्शन को बुलावा देंगे। 

अगली खबर