Deepika Padukone जैसी फ‍िट बॉडी के ल‍िए इन 3 बातों को न करें इग्‍नोर, जानें पठान एक्‍ट्रेस का Fitness Mantra

how to have fit body like Deepika Padukone : दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की फ‍िट एक्‍ट्रेस में ग‍िनी जाती हैं। जानें क‍िन बातों को फॉलो कर वह रहती हैं इतनी फ‍िट।

Deepika Padukone Fitness Mantra, Deepika Padukone Fitness Mantra in hindi, Actress Deepika Padukone Fitness Mantra, Deepika Padukone Fitness secrets, Deepika Padukone ka Fitness Mantra, दीपिका पादुकोण फिटनेस मंत्र, दीपिका पादुकोण फिटनेस सीक्रेट
दीपिका पादुकोण फिटनेस मंत्र 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण अपने फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं
  • वह खानपान के साथ वर्कआउट पर भी काफी ध्यान देती हैं
  • खुद को स्लिम ट्रिम रखने के लिए दीपिका पादुकोण योगा भी करती हैं

Deepika Padukone Fitness Mantra: बॉलीवुड में अगर फिटनेस की बात की जाए, तो दीपिका पादुकोण का नाम जरूर लिया जाता है। आपको बता दें दीपिका पादुकोण अपने फिगर को लेकर काफी सचेत रहती हैं। जानकारों के मुताबिक दीपिका पादुकोण वर्कआउट के साथ-साथ नियमित योगासन भी करती हैं।

दीपिका पादुकोण सुबह उठने वाली एक्ट्रेस है। वह खुद को स्लिम ट्रिम रखने के लिए खानपान के साथ वर्कआउट पर भी पूरा ध्यान देती हैं। क्या आप दीपिका पादुकोण को की तरह खुद को स्लिम ट्रिम बनना चाहते हैं। अगर हां, तो दीपिका पादुकोण का फिटनेस मंत्र आप यहां देख सकते हैं। 

Deepika Padukone Fitness Mantra, दीपिका पादुकोण के फ‍िटनेस ट‍िप्‍स 

1. दीपिका पादुकोण की डाइट

दीपिका पादुकोण खुद को फिट रखने के लिए ब्रेकफास्ट करना कभी मिस नहीं करती है। जानकारों के मुताबिक दीपिका पादुकोण नाश्तें में साउथ इंडियन फूड जैसे उपमा, डोसा, इडली या अंडे का सफेद भाग और एक गिलास लो फैट दूध लेना पसंद करती हैं।

2. लंच में इंड‍ियन आइटम 

दीपिका पादुकोण कहीं भी शूटिंग में बिजी हो लेकिन वह इंडियन खाने में खाना ही पसंद करती हैं। वह दोपहर के खाने में रोटी और फिश खाना पसंद करती हैं। जानकारों के मुताबिक दीपिका पादुकोण को दाल चावल के साथ सलाद खाना बेहद पसंद हैं।

3. दीपिका पादुकोण का डिनर

जानकारों के मुताबिक दीपिका पादुकोण डिनर में हल्का खाना पसंद करती है। उनकी कोशिश रहती है कि वह रात 8 बजे से पहले खाना खा लें। दीपिका पादुकोण डिनर में हरी पत्तेदार सब्जी के साथ रोटी और सलाद अक्सर खाती हैं।

अगली खबर