चेरी से लेकर आम तक, प्रेग्नेंसी के दौरान डाइट में शामिल करें ये फल, कई पोषक तत्वों की कमी होगी दूर

Healthy Pregnancy Diet : प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपने शरीर का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक अवस्थाओं से गुजरना पड़ता है। कुछ ऐसे फ्रूट्स हैं, जिसके सेवन से आप शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकती हैं।

Pregnancy Diet
Fruits for Pregnancy 
मुख्य बातें
  • गर्भवास्था में अमरूद खाने से हो सकते हैं कई फायदे
  • प्रेग्नेंसी में चेरी हो सकती है आपके लिए हेल्दी
  • आम के सेवन से इम्यूनिटी हो सकती है बूस्ट

Add Fruits Pregnancy Diet : लगभग हर कपल्स के लिए प्रेग्नेंसी एक सुखद अनुभव होता है। खासतौर पर नई मां बनने वाली महिलाओं के लिए यह अवस्था नए-नए अनुभवों और परेशानियों से गुजरता है। ऐसे में महिलाओं को पहले से ही इसके लिए तैयार होने की आवश्यकता होती है। खासतौर पर डाइट में क्या लें, क्या नहीं लें। किस तरह का पोषण प्रेग्नेंसी में जरूरी होता है, इत्यादि। 

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। क्योंकि इस दौरान शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत है, ताकि भ्रूण का सही से विकास हो सके। वहीं, इस दौरान होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सके। इस दौरान महिलाओं को अपने डाइट में ताजी फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। खासतौर पर फलों का सेवन करना इस दौरान बहुत ही जरूरी होता है। कुछ ऐसे फल हैं, जिसके सेवन से महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अपने शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकती हैं।   

गर्भावस्था में कौन सा फ्रूट्स खाएं

चेरी का करें सेवन - खट्टी-मिट्टी चेरी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बूस्ट करने में कारगर माना जाता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली सर्दी-खांसी की परेशानी को दूर करने में कारगर है। साथ ही इससे भ्रूण में ब्लड का सप्लाई भी अच्छे तरीके से होता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को चेरी का सेवन करना चाहिए।

Also Read: Dry Fruits For Weight Loss: वजन घटाने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, तेजी से पेट और शरीर की चर्बी होगी गायब    

आम - फलों का राजा आम स्वाद में काफी अच्छा होता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को सुधारने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में गर्भवास्था के दौरान इसे डाइट में शामिल करना आपके लिए एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।

Also Read: Pumpkin Salad: वजन कम करने में असरदार है कद्दू का सलाद, रोजाना खाने से कई बीमारियां होंगी दूर

अमरूद -  गर्भावस्था में महिलाओं को अपने डाइट में अमरूद को शामिल करना चाहिए। अमरूद के सेवन से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया  जा सकता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व जैसे- विटामिन ई, कैरोटेनॉयड, पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था में काफी जरूरी हैं। इसलिए अमरूद प्रेग्नेंसी के दौरान फायदेमंद हो सकता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर