Remedies for PCOS : पीसीओडी और पीसीओएस के ये हैं कारण, इन तरीकों से बिना दवा हो सकते हैं ठीक

Remedies for PCOS: आज कल महिलाओं में पॉलिसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (PCOD) और पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) की समस्या आम हो गई हैं। ये दोनों समस्या अंडाशय और हार्मोन्स से जुड़ी हुई हैं, जिनकी वजह से महिलाओं को मां बनने में दिक्कत होती है। हालांकि, कुछ घरेलू उपायों को करके इन दोनों ही समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

PCOS Remedies
PCOS और PCOD की समस्या मिलेगी निजात 
मुख्य बातें
  • प्रोटीन-फाइबर से भरपूर चीजों को खाने से मिलेगा फायदा
  • पुदीने की पत्तियों से मिलेगा ये फायदा
  • दाल चीनी का सेवन रहेगा फायदेमंद

Home Remedies For PCOD And PCOS: इन दिनों पीसीओडी और पीसीओएस की समस्या महिलाओं में अब आम हो गई है। पहले 30 से 35 वर्ष की महिलाओं में ये समस्या देखने को मिलती थी, लेकिन अब कम उम्र की लड़कियों में भी ये बीमारी देखने को मिलती है, जो खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाने की वजह से हो रही है। ये दोनों ही समस्याएं अंडाशय और हार्मोन्स से जुड़ी हुई है। हालांकि, दोनों में कुछ अंतर भी होता है। PCOD की समस्या में अंडाशय में छोटी-छोटी गांठे बन जाती हैं, जिनकी वजह से हार्मोन्स गड़बड़ा जाते हैं और पीरियड्स में अनियमितता की परेशानी होने लगती है। इससे कंसीव करने में भी दिक्कत होती है, वहीं PCOS अंतः स्रावी तंत्र का मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। इसमें तेजी से वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो PCOS की समस्या PCOD की समस्या से ज्यादा गंभीर है, जिसके इलाज के लिए डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है। जबकि, PCOD की समस्या से लाइफस्टाइल और खान-पान में कुछ बदलाव करके निजात पाया जा सकता है।

Also Read: महिलाओं में आम होती जा रही है पीसीओडी और पीसीओएस की बीमारी, अपनाएं ये घरेलू उपाय

PCOS और PCOD से निजात दिलाने के लिए ये घरेलू उपाय हो सकते हैं मददगार

PCOD और PCOS के कारण
इन दोनों बीमारियों के लिए खराब लाइफस्टाइल जिम्मेदार होती है। इसके साथ ही खराब खान-पान भी इन दोनों समस्याओं के होने की वजह बनता है। एल्कोहल का सेवन, सिगरेट का सेवन, फास्ट फूड खाना और शारीरिक व्यायाम न करना ये सब PCOD और PCOS  के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके अलावा कई बार ये बीमारी जेनेटिक भी हो सकती है।

दाल चीनी का सेवन रहेगा फायदेमंद
दालचीनी के सेवन से PCOS और PCOD की समस्याओं से निजात मिल सकती है। एक रिसर्च के अनुसार, दाल चीनी इंसुलिन को कम करने में मदद करती है, जिससे शरीर में जमा फालतू चर्बी तेजी से कम होने लगती है। ऐसे में PCOS से बढ़ने वाले वजन की समस्या से बचने के लिए रोज एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच दाल चीनी पाउडर मिलाकर पिएं।

पुदीने की पत्तियों से मिलेगा ये फायदा
PCOS की समस्या होने पर शरीर पर अतिरिक्त बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए पुदीना बहुत फायदेमंद होता है। रोज एक गिलास पानी में पुदीने की 7-8 पत्तियों को उबाल लें और फिर छानकर पिएं। इससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल कम हो जाता है, जिससे अनचाहे बालों की ग्रोथ कम होती है।

Also Read: PCOS की प्रॉब्‍लम से बढ़ रहा है शरीर का वजन, तो इस डाइट से शेप में लाएं बॉडी

हर्बल टी और एलोवेरा का जूस
एलोवेरा का जूस भी PCOS और PCOD में बहुत फायदेमंद होता है। अनेकों गुणों से भरपूर होने की वजह से एलोवेरा को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। दरअसल, एलोवेरा का जूस पीने से हार्मोन्स के डिस्बैंलेस की समस्या दूर होती है, जिससे पीरियड्स चक्र को सुधारने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ग्रीन या ब्लैक टी भी PCOS और PCOD की समस्या से निजात दिलाने में कारगर साबित हो सकती है।

प्रोटीन-फाइबर से भरपूर चीजों को खाने से मिलेगा फायदा
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो PCOS और PCOD की समस्या को दूर करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार ग्रहण करना चाहिए। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जी, चिकन, मछली, प्रोटीन से भरपूर दालें और साबुत अनाज खाना चाहिए, लाभ मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर