Period Bloating: पीरियड्स में होती है पेट फूलने की समस्या, तो इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

Period Bloating: पीरियड्स में अक्सर महिलाओं को पेट फूलने की समस्या हो जाती है। कुछ महिलाओं को ये पीरियड्स आने से पहले होती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके पेट के फूलने की समस्या से निजात पाया जा सकता है। 

Period Bloating Problem
Period Bloating 
मुख्य बातें
  • नींबू-पानी से पेट फूलने की समस्या होगी दूर
  • पाचन संबंधी समस्या से राहत के लिए खाएं फाइबर युक्त खाना
  • काले नमक और जीरा पाउडर से भी मिलेगी राहत

Period Bloating: पीरियड्स हर महिला को हर महीने होने वाली एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इन्हीं में से एक है पेट का फूलना। दरअसल,  एक्सपर्ट, इसे प्रीमेंस्टुअल सिंड्रोम के लक्षण मानते हैं। हालांकि, ये एक आम समस्या है। कुछ महिलाओं में पीरियड्स शुरू होने से पहले ये समस्या देखने को मिलती है। दरअसल, पीरियड्स में महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्ट्रोन नाम के हार्मोन में बदलाव होता है, जिससे ये समस्या होती है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे आप पेट फूलने की समस्या से निजात पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं-

पीरियड्स में होने वाली ब्लोटिंग से इन उपायों से पाएं राहत

नींबू पानी का सेवन
पीरियड्स के दौरान यदि आपको भी पेट के फूलने की समस्या हो जाती है, तो इससे राहत पाने के लिए आप नींबू-पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्दी आराम मिलेगा। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। नींबू पानी बनाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने से ज्यादा फायदा मिलेगा। 

Also Read: Tomato Fever क्या होता है टोमेटो फीवर? क्यों केरल के बच्चों में फैल रहा है ये अनजान वायरस, ये हो सकते हैं लक्षण

फाइबर युक्त आहार लें

यदि आपको पीरियड्स में पाचन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं, तो इसके लिए आपको फाइबर युक्त भोजन ग्रहण करना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है और आपकी ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होगी। हालांकि, अत्यधिक फाइबर युक्त भोजन से बचना चाहिए।  

Also Read: Vitamin B12 विटामिन बी 12 की कमी से कंकाल बन सकता है आपका शरीर, पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें

काला नमक और जीरा

पीरियड्स में वैसे तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप पानी में काला नमक और जीरा पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं, इससे पेट फूलने की समस्या में बहुत जल्दी आराम मिलता है।

ब्लोटिंग होने पर एक गिलास गर्म पानी लें और इसमें काला नमक और जीरा डालकर इसका सेवन करें। इससे बहुत जल्दी फायदा मिलता है, साथ ही पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर