Healthy Tips: इन टिप्स की मदद से पाचन तंत्र को करें दुरुस्त, कभी नहीं होगी गैस और कब्ज जैसी समस्या

Tips to Improve Digestion: पाचन तंत्र सही नहीं है तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ भी खाने के बाद गैस,कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती है।

How to improve digestive system
How to improve digestive system 
मुख्य बातें
  • शरीर में कई ऐसी बीमारियों की जड़ हमारा पेट है।
  • पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • इन टिप्स को बनाएं अपनी आदत

शरीर में कई ऐसी बीमारियों की जड़ हमारा पेट है। ऐसे में अगर आपका पाचन तंत्र सही नहीं है तो गैस, कब्ज, मोटापा आदि जैसी कई बीमारियां आपको घेर लेती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए बेहद जरूरी है कि अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त किया जाए। शुरुआत में पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बाद में यह समस्याएं गंभीर रूप ले लेती हैं। वहीं कुछ ऐसे टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकते हैं।

इन टिप्स को बनाएं अपनी आदत
खुद को हाइड्रेड रखें- पानी हमारे शरीर के कई बीमारियों का इलाज है। रोजाना दो से तीन लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पीने से पाचन तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इससे व्यक्ति को स्टूल पास करने में परेशानी नहीं होती है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंगे तो पाचन तंत्र सही तरीके से काम करेगा। जिससे व्यक्ति को कब्ज, गैस और पेट में दर्द जैसी समस्या नहीं होगी।

फाइबर युक्त हो आपका भोजन- डायट में फाइबर युक्त आहार को शामिल करना बेहद जरूरी है। फाइबर प्राकृतिक तरीके से शरीर की सफाई करने में मदद करता है। जिससे पेट से जुड़ी बीमारी जैसे गैस, कब्ज, पेट में दर्द आदि जैसी समस्या नहीं होती है। फाइबर युक्त सब्जियों के अलावा आप फलों को भी अपने डायट में शामिल कर सकते हैं।

प्रोबायोटिक्स को भी डाइट में करें शामिल- प्रोबायोटिक एक प्रकार का अच्छा बैक्टीरिया होता है, जो हमारी आंत में रहता है। यह बैक्टीरिया हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं और यह भोजन को पचाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही प्रोबायोटिक्स डाइट का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने, इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ पोषक तत्वों को सोखने में भी मदद करता है। प्रोबायोटिक्स डायट में दही, पनीर, सूप आदि को शामिल कर सकते हैं।

हेल्दी फैट डाइट- हेल्दी फैट शरीर के लिए बेहद जरूरी है। हेल्दी फैट आपके शरीर में विटामिन के अवशोषण में हेल्प करता है और एनर्जी को बढ़ावा देता है। वहीं पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करें इसके लिए हेल्दी फैट की आवश्यकता होती है। 

तनाव से रहें दूर- रोजाना लिए गए स्ट्रेस का असर पाचन क्रिया पर भी पड़ता है। अगर आप तनाव में जी रहे हैं तो इसकी वजह से खाना पचाने में समस्या हो सकती हैं। जिससे व्यक्ति को गैस, कब्ज, सीने में जलन, पेट में दर्द जैसी समस्या होगी।

गलत आदतों से भी रहें दूर- धूम्रपान, शराब आदि जैसी चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इन चीजों को अधिक सेवन करने से बचे। इसके अलावा अपनी रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें। यह पाचन तंत्र के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर