सलाद खाने के भी हो सकते हैं नुकसान, नोट करें इसे खाने के न‍ियम और क्‍या बरतनी चाह‍िए सावधान‍ियां

Health Tips in Hindi : अधिक मात्रा में सलाद या फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर बीमारियों को दावत देता है

Health Disadvantage Eating To Much Salad, side effects of eating too much salad, side effects of eating salad at night, eating salad at night to lose weight, side effects of eating salad everyday eating salad at night is good or bad, is it healthy to eat
ज्यादा सलाद क्यों नहीं खाना चाहिए 
मुख्य बातें
  • सलाद खाना सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद, यह वजन कम करने के साथ प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की कमी को करता है पूरा।
  • ज्यादा सलाद का सेवन आंत के स्वास्थ्य को करता है प्रभावित।
  • गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ज्यादा सलाद का सेवन, बन सकता है शरीर में सूजन का कारण।

सलाद खाना सभी को पसंद होता है, खासकर जो लोग डाइटिंग पर होते हैं वो सलाद का सेवन अधिक करते हैं। सलाद खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, यह वजन कम करने के साथ प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। लेकिन आपको बता दें अधिक मात्रा में सलाद या फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर बीमारियों को दावत देता है। आयुर्वेद में सलाद खाने के जितने फायदे हैं, अधिक मात्रा में सलाद के सेवन के उतने ही नुकसान भी हैं।

वजन कम करते समय कई लोग सोचते हैं कि अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करने से कैलोरी को कम करने और पेट भरा रखने में मदद मिलती है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है और ज्यादा सलाद खाने के स्वास्थ्य संबंधी नुकसान।

पाचनतंत्र में गड़बड़ी

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार फाइबर जहां एक तरफ पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है। वहीं दूसरी ओर अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन पाचनतंत्र में गड़बड़ी उत्पन्न कर सकता है।

आंत के स्वास्थ्य को करता है प्रभावित

यह आंतो के स्वास्थ को भी प्रभावित करता है, आंत भोजन से पौष्टिक चीजें निकालता हैं और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता हैं। जब आंत अपना कार्य सही ढ़ंग से नहीं कर पाता तो पेट दर्द, कब्ज आदि समस्याएं पैदा होती हैं।

छोटे बच्चों का ना खिलाएं सलाद

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार छोटे बच्चों को खीरा और टमाटर का सलाद ज्यादा नहीं खाना चाहिए। यह बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। 

गर्भवती महिलाएं करें परहेज

गर्भवती महिलाओं को कच्चा सलाद खाने की सलाह नहीं दी जाती। फूड एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चा सलाद यानि टमाटर, खीरा, प्याज आदि का सेवन शरीर में सूजन का कारण बन सकता है। ऐसे में सलाद खाने पहले अपने डॉक्टर्स से सलाह अवश्य लें।  

रात में भूलकर भी ना खाएं सलाद

फूड एक्सपर्ट्स की मानें तो सलाद का सेवन हमेशा खाना खाने से आधा घंटे पहले या बाद में करना चाहिए। ऐसा करने से आपको खाना खाते समय भूख कम लगती है और आप भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम लेते हैं। जिससे आपका वजन नियंत्रित रहता है। साथ ही सलाद का सेवन हमेशा दिन में करना चाहिए, रात में सलाद का सेवन भूलकर भी ना करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

अगली खबर