Dates (Khajoor)Side Effect: गर्मी में खजूर का ज्यादा सेवन करना हो सकता है हानिकारक, जानें इसके साइ़ड इफेक्‍ट्स

वैसे तो खजूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन गर्मियों में खजूर का ज्यादा सेवन करना भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Garmi mein Khajoor Khane ke Nuksan
Garmi mein Khajoor Khane ke Nuksan  
मुख्य बातें
  • खजूर में अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है
  • गर्मियों के मौसम में बच्चों के लिए खजूर का सेवन बेहद नुकसानदायक होता है
  • खजूर का ज्यादा सेवन करने से मोटापा भी बढ़ता है

Dates Side Effects: खजूर औषधीय गुणों का खजाना है, जिसे कई बीमारियों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। खजूर दिल के रोगों का खतरा कम करने के साथ-साथ डायबिटीज को भी कंट्रोल रखता है। इसके सेवन से शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। बचा दें कि खजूर में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

क्या आप यह भी जानते हैं कि यह गुणकारी खजूर गर्मी के मौसम में आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और मिनरल्स हमारी बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं, लेकिन गर्मियों में हमें खजूर का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि इससे हमारी सेहत बिगड़ भी सकती है। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि गर्मियों के मौसम में खजूर खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकता है।

बन सकता है पेट दर्द और एलर्जी का कारण

खजूर में प्रिजर्वेटिव के तौर पर सल्फाइट का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे वह लंबे समय तक खराब ना हो। सल्फाइट एक कैमिकल कंपाउंड होता  है, जो हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सल्फाइट के कारण आपको एलर्जी, पेट दर्द, गैस, पेट फूलन और डायरिया जैसी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। खजूर में मौजूद फाइबर शरीर को कई तरीके से नुकसान पहुंचा सकता है।

शुगर का कारण बन सकता है खजूर

खजूर का सेवन यदि सीमित मात्रा में किया जाए तो यह आपके लिए सेहतमंद हो सकता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से आप ब्लड शुगर के मरीज भी बन सकते हैं।

वजन बढ़ाता है खजूर

खजूर का ज्यादा सेवन करने से बॉडी में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है। खजूर का ज्यादा सेवन करना पेट दर्द का भी कारण बन सकता है।

खराब हो सकते हैं दांत

अधिक मात्रा में खजूर खाना दांत में सड़न पैडा कर सकता है और गर्मी के मौसम में बच्चों के लिए खजूर पचाना मुश्किल होता है। जिसके कारण यह बच्चों के लिए नुकसानदायक होता है। क्योंकि बच्चों की आंत खजूर जैसे खाद्य पदार्थों को पचाने के लिए मजबूत नहीं होती है।

बेहोशी और मांस पेशियों में दर्द पैदा कर सकता है खजूर

खजूर में अधिक पोटैशियम होने के कारण बॉडी में पोटैशियम का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए यदि आप ज्यादा खजूर का सेवन करते हैं, तो आपकी मांसपेशियों में कमजोरी और झुनझुनाहट पैदा हो सकती है।

अगली खबर