शरीर दर्द से लेकर सूजन में दिलाए राहत, ये हैं उड़द की दाल के 5 अनोखे फायदे

उड़द की दाल ना केवल खाने में ही स्वादिष्य होती है बल्कि इसके स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। आइए जानते हैं उड़द के अनोखे फायदे।

Urad Dal
सांकेतिक फोटो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • उड़द की दाल हड्डियों को मजबूत बनाती है
  • उड़द से हर्ट अटैक की संभावना कम होती है
  • शरीर दर्द से लेकर सूजन में राहत दिलाती है

भारत में उड़द की दाल की खेती पर्याप्त मात्रा में होती है। उड़द की दाल की तासीर गर्म होती है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आपको बता दें उड़द की दाल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। इसमें बड़ी मात्रा में बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जो हमारे पाचनतंत्र को दुरुस्त रखतें है। आइए जानते हैं उड़द की दाल के 5 अनोखे फायदे।

हड्डियों को बनाए जबरदस्त मजबूत

उड़द की देल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम औऱ आयरन पाया जाता है जो हमारे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यदि आप जोड़े में दर्द, घुटने में दर्द से परेशान हैं तो नियमित रूप से उड़द की दाल का सेवन कर सकते हैं। यह आपको जल्द ही दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है। साथ ही यह गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से भी निजात दिलाने और इनसे दूर रखने में कारगार उपाय है।

डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी

उड़द की दाल डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होती है। इसे खाने से आप डायबिटीज की समस्या से दूर रह सकते हैं। आपको बता दें उड़द की दाल में फाइबर पाया जाता है। जो आपके ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है।

शरीर दर्द और सूजन से दिलाए राहत

यदि आप शरीर में दर्द या शरीर के किसी अंग में सूजन की समस्या से ग्रसित हैं तो उड़द की दाल का सेवन कर सकते हैं। यह आयुर्वेद का सबसे पुराना और विश्वसनीय उपचार है। इससे आपकी परेशानी जल्द दूर हो सकती है।

ह्रदय के लिए लाभकारी

उड़द की दाल में फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह ह्रदय को भी स्वस्थ रखता है तथा ह्रदय संबंधी रोगों से निजात दिलाता है। यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल और एथेरोस्क्लेरोसिस की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हर्ट अटैक से बचा जा सकता है।  

मसल्स को बनाती है स्ट्रांग

उड़द की दाल हमारे मसल्स को मजबूत बनाती है। बेहद पतले लोगों को सर्दियों में उड़द की दाल के लड्डू जरूर खाने चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

अगली खबर