तेजी से वजन घटाने के लिए बेवक्त खाना छोड़ें, यहां देखें नाश्ते से लेकर डिनर तक का सही समय 

हेल्थ
भाग्य लक्ष्मी
Updated Dec 25, 2021 | 10:14 IST

The Right Time To Eat For Weight Loss: वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ सही भोजन लेना भी जरूरी है। विज्ञान के अनुसार, वजन घटाने के लिए इंसान को अपना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर समय-समय पर करना चाहिए। 

what time is perfect for having breakfast, lunch and dinner, when to have breakfast, lunch and dinner for losing weight
वेट लॉस टिप्स (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • वेट लॉस के लिए बेवक्त खाना छोड़ें।
  • सुबह 7:00 बजे के बाद करें अपना ब्रेकफास्ट।
  • रात का भोजन समय पर करना है सबसे जरूरी।

The Right To Have Breakfast, Lunch And Dinner: स्वस्थ जीवनशैली के लिए एक हेल्दी वेट मेंटेन करना बहुत जरूरी है। वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के टिप्स अपनाते हैं। लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी उनका वजन कम नहीं हो पाता है। वेट लॉस के लिए सिर्फ एक्सरसाइज महत्वपूर्ण नहीं है। एक्सरसाइज के साथ इंसान को सही भोजन भी ग्रहण करना चाहिए। अगर आप सच में अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको स्वस्थ भोजन के साथ समय का भी ख्याल रखना चाहिए। विज्ञान के अनुसार, जो इंसान अपना ब्रेकफास्ट लंच और डिनर समय-समय पर खाता है वह जल्दी अपना वजन कम करता है। इसीलिए वजन कम करने के लिए सही समय पर खाना बहुत आवश्यक है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो यहां जानें, आपको कब-कब अपना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करना चाहिए। 

कब करें ब्रेकफास्ट?

वेट लॉस के लिए सही समय पर ब्रेकफास्ट करना सबसे जरूरी है। अगर आपके ब्रेकफास्ट में आवश्यक पोषक तत्व मौजूद हैं तो आप अनहेल्दी क्रेविंग से बच जाएंगे। विज्ञान के अनुसार, ब्रेकफास्ट करने का सही समय सुबह के 7 बजे के बाद है।

Also Read: Iron Rich Foods: मटर, गुड़ से लेकर पालक तक, शरीर में आयरन की कमी को दूर करेंगे ये फूड, आज ही डाइट में करें शामिल

लंच का सही समय

अगर आपका लंच थोड़ा हैवी है तो इससे कोई परेशानी नहीं है। लंच में कोशिश करें कि विटामिंस, मिनरल्स, प्रोटीन और कार्ब्स आपके मील में जरूर हो। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह आपको लंबे समय तक एनर्जी से भरपूर रखेगा। लंच करने का सही समय दोपहर 12:30 से 1 बजे तक का है।

क्या है डिनर का सही समय?

वजन घटाने के लिए डिनर करना सबसे महत्वपूर्ण है। सही समय पर डिनर करने से वेट लॉस आसान किया जा सकता है। रात में देर से भोजन करने से डाइजेशन की प्रक्रिया प्रभावित होती है। रात में जल्दी भोजन करने से पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है और यह वेट लॉस में भी मदद करता है। डॉक्टर्स के अनुसार, रात का खाना हमें शाम 6 से 06:30 के बीच में कर लेना चाहिए। 8:00 बजे के बाद खाना खाने से वेट गेन होता है। 

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

अगली खबर