Sabja Seeds Benefits: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं सब्जा का बीज, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Advantages and Disadvantages of Sabja Seeds: सब्जा के बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को फायदा पहुंचता है। यह शरीर में फैट को बंद करने में मदद करता है। इसका रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है।

Sabja Seeds
Sabja Seeds benefits  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सब्जा के बीज सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं
  • सब्जा के बीज में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं
  • यह वजन घटाने से लेकर शुगर लेवल कंट्रोल करने तक में मदद करता है

What Is Sabja Seeds: तुलसी के बीज को सब्जा सीड्स कहा जाता है। सब्जा के बीज सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह वजन घटाने से लेकर शुगर लेवल कंट्रोल करने तक में मदद करता है। सब्जा के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। रोजाना इसके सेवन से शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। सब्जा के बीज के फायदे हैं तो इसके नुकसान भी है। आइए जानते हैं सब्जा के बीज के फायदे व नुकसान के बारे में..

कैसे करें सब्जा के बीज का सेवन

आइए जानते हैं सबसे पहले इसका सेवन कैसे करना चाहिए। सब्जा के बीज सबसे ज्यादा पौष्टिक होते हैं। इसका सेवन करने के लिए इसे पानी में भिगो देना चाहिए। पानी में लगभग 15 से 20 मिनट तक भिगोने के बाद यह फूलने लगते हैं और इनका आकार दोगुना हो जाता है। फिर इसमें शहद व नींबू के साथ रोज सुबह खाली पेट पी लेना चाहिए।

वजम घटाने के लिए है फायदेमंद

सब्जा का बीज वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद है। सब्जा के बीज में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें फाइबर भी होता है जो पेट को लंबे समय तक संतुष्ट बनाए रखता है।

Also Read: Benefits of Parsley: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है अजमोद, जानिए इसके फायदे

डायबिटीज पेशेंट के लिए है रामबाण

सब्जा के बीज डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज मरीज को इसका सेवन एक गिलास दूध में भिगोकर करना चाहिए। इसके सेवन से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है और शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है।

बढ़ाता है इम्यूनिटी
 
सब्जा के बीज में  इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम और खांसी, अस्थमा जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसका सेवन करने से कई रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

पाचन प्रणाली पर होता है बुरा असर

सब्जा के बीच के फायदों के साथ कई नुकसान भी है। सब्जा बीज का ज़्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो, पाचन प्रणाली पर बुरा असर होता है। पाचन प्रक्रिया ठीक तरह से कार्य नहीं कर पाती। जिसके चलते उल्टी, दस्त व बुखार जैसी समस्याएं हो जाती है।

गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए सेवन

गर्भवती महिलाओं को सब्जा के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने पर पीरियड्स आने की संभावना रहती है। सब्जा के बीच गर्म होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे माता और शिशु दोनों के नुकसान पहुंचता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर