लालू AIIMS से लौटे घर: बेटी बोलीं- जमाना पापा से करता है प्यार; बोले ट्रोल्स- लोगों की छोड़ो...इन्होंने तो जानवर की घास भी नहीं छोड़ी

देश
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता | Principal Correspondent
Updated Jul 23, 2022 | 10:16 IST

दरअसल, बिहार के पूर्व सीएम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से बेटी मीसा भारती के आवास पहुंचे। कहा जा रहा है कि वह घर पर ही आराम करेंगे।

lalu yadav, rjd, twitter
पत्नी राबड़ी देवी के साथ बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव।  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • रोहिणी आचार्य ने टि्वटर पर शेयर किया फोटो, राबड़ी भी दिखीं लालू के साथ
  • व्हील चेयर पर बैठे नजर आए लालू, पुत्री ने लिखा- घर पर आपका स्वागत है पापा
  • चारा घोटाला का जिक्र कर कई टि्वटर यूजर्स ने लालू संग बेटी को किया ट्रोल

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के चीफ लालू प्रसाद यादव को शुक्रवार (22 जुलाई, 2022) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर लौटने पर बेटी रोहिणी आचार्य ने उनके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए और कहा कि जो लाखों दिलों के दिलों पर जो राज करते हैं, जमाना उनसे प्यार करता है। हालांकि, आचार्य के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया और ट्रोल करने लगे। चारा घोटाले का जिक्र कर लोग बोले कि आप जनता की छोड़िए, उन्होंने तो जानवरों की घास नहीं छोड़ी...उनका श्राप इन्हें सात जन्म तक नहीं छोड़ेगा।

@iHeretic_ के हैंडल से कहा गया, "वाह रे वाह मैडम! इनके कुकर्मों की गाथा चाहिए आपको? जरा ब्राह्मण और अन्य गैर-यादव सुमदाय से पूछिए...इन्होंने क्या किया है अपने राजनीतिक काल में! बिहार आज जो कुछ भी है, इन्हीं की वजह से है...सूबे की मौजूदा हालत के लिए यही जिम्मेदार हैं।"

@SonuSingh2021 ने लिखा, "बिहार अगर पूरे देश में किस नजरिए से देखा और जाना जाता है, यह जग जाहिर है। इसके मुख्य कारण के 70 फीसदी गुनहगार यही लालू हैं।" @GDastagir12 के अकाउंट से लालू के नाम का जिक्र करते हुए कहा गया- चारा घोटाला आजाद भारत के बिहार राज्य का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार घोटाला था, जिसमें पशुओं को खिलाए जाने वाले चारे के नाम पर 950 करोड़ रुपए सरकारी खजाने से फर्जीवाड़ा करके निकाल लिए गए। 

@sarun3600 ने ट्वीट किया, "इतना लूटा देश को और खुद के राज्य को, इतना पैसा है इन जनाब के पास...काश थोड़ा पैसा और कुछ बिहार के बच्चों और लोगों के लिए करते तो क्या बात होती। कहां लेकर जाओगे, सब इधर ही रह जाएगा।"

@RupeshK84497413 ने कहा- लोगों की छोड़ो...इन्होंने तो जानवर की घास भी नहीं छोड़ी। उसका श्राप सातों जन्म नहीं छोड़ेगा। भगवान हमेशा भले लोगों को जल्दी पास बुला लेता है, ताकि उनको मोक्ष दे सके पर पापियों को बहुत ज़्यादा दिन छोड़ देता ताकि उन जैसे लोगो अगली बार पैदा न हो जाए।

@dhirend52985747 ने कहा, "ये लालू यादव की महान उपलब्धि है कि उन्होंने अपनी गरीबी जरूर दूर कर ली, पर बिहार को मजदूरों और पंक्चर वालों का प्रदेश बना दिया।" @aniketkumarsin3 का कहना था कि कर्मों का फल तो भुगतना ही पड़ता है। यही तो भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कहा था। 

दरअसल, बिहार के पूर्व सीएम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से बेटी मीसा भारती के आवास पहुंचे। कहा जा रहा है कि वह घर पर ही आराम करेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर