Delhi: राहुल गांधी के दौरे से भड़की स्थानीय महिला, बोली- यहां आकर मस्जिद गए, मंदिर क्यों नहीं गए

देश
किशोर जोशी
Updated Mar 05, 2020 | 14:06 IST

कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ जगहों का दौरा किया था। अब इसे लेकर एक स्थानीय महिला बिलकेश भड़की हुई हैं।

Bilkesh the woman who confronted Rahul Gandhi says Even Hindus were attacked in the riots
'राहुल गांधी यहां आकर मस्जिद गए, मंदिर क्यों नहीं गए' 
मुख्य बातें
  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को किया था हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा
  • राहुल गांधी के दौरे का स्थानीय महिला ने किया विरोध कहा- वो पिकनिक मनाने आए थे
  • दौरे के बाद राहुल ने कहा था- देश की राजधानी में हुई इस हिंसा से दुनिया के सामने देश की प्रतिष्ठा को चोट पहुंची है

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। राहुल के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। एक स्थानीय महिला बिलकिश ने तो राहुल गांधी पर पिकनिक मनाने का आरोप लगाते हुए कहा, 'वो कांग्रेसी स्कूल और एक मस्जिद में गए। ठीक है वो मस्जिदों में जाएं में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उन्हें मंदिरों में भी तो जाना चाहिए, मंदिर भी तो टूटे हैं। अंदर मरे हैं, वहां भी जाना चाहिए। हमें अभी भी राहुल गांधी को लेकर बहुत गुस्सा है। यहां पर बच्चे अनाथ हुए हैं, वो यहां पर पिकनिक मनाने आए थे?'

बिलकिश ने लगाए आरोप

टाइम्स नाउ से बात करते हुए बिलकेश ने कहा, 'वो दर्द नहीं बल्कि जख्म पर नमक लगाए आए थे। हम लोगों ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई है अपनी भागकर। पत्थर पड़े हैं हम पर। यहां पर इतना पथराव हुआ कि गोली मार दी। एक रिक्शे वाले को काट दिया, उसकी तीन बच्चियां हैं छोटी-छोटी। अगर वो आए थे तो मदद करते। उन्हें वहां जाना चाहिए था जो बच्चे अनाथ हुए हैं। कोई रिलीफ कैंप लगाते ना? अभी तो बहुत मुश्किल हो रहा है पूरी रात रात जाग रहे हैं हम और दिन में सोते हैं। बड़ी मुश्किल से जान बची है। यहां कोई सुरक्षा नहीं है। यहां आकर इन्होंने बड़ी आग लगा दी है।'

राहुल को और जगह भी जाना चाहिए था

बिलकिश ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'राहुल गांधी को अभी आना ही नहीं था। यहां कोई भी आता है तो उसे सब जगह जाना चाहिए। केवल एक ही जगह नुकसान नहीं हुआ है। एक कांग्रेसी का स्कूल देखा और वो चले गए।'

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा किया था जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, सांसद के. सुरक्षा और गौरव गोगोई तथा कुछ अन्य नेता शामिल रहे। राहुल गांधी ने बृज विहार स्थित अरुण पब्लिक स्कूल तथा एक मस्जिद का दौरा किया था। 

राहुल ने कहा- देश की प्रतिष्ठा को पहुंची चोट

राहुल ने कहा, नफरत और हिंसा फैलाने वाले लोग तरक्की के दुश्मन हैं। ऐसी हरकतों से लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है। आज यह बहुत दुख का समय है, इसलिए मैं यहां आया हूं। हालात को फिर से ठीक करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना करना होगा। उन्होंने कहा, देश की राजधानी में हुई इस भयानक हिंसा से दुनिया के सामने देश की प्रतिष्ठा को चोट पहुंची है।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर