BJP नेता पुरंदेश्वरी का विवादित बयान, बोलीं- हमारे कार्यकर्ताओं की थूक में  बह जाएगी भूपेश बघेल की सरकार

देश
किशोर जोशी
Updated Sep 03, 2021 | 09:58 IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ की पार्टी मामलों की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी (D.Purandeswari) ने भूपेश बघेल सरकार को लेकर एक बेतुका बयान दिया है।

BJP leader Purandeswari makes controversial 'spit' remark against Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel
हमारे कार्यकर्ताओं की थूक में बह जाएगी बघेल सरकार: BJP नेता 
मुख्य बातें
  • डी पुरंदेश्वरी बोलीं- अगर भाजपा कार्यकर्ता थूकेंगे तो भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रभारी के बयान से मचा सियासी बवाल
  • सीएम बघेल बोले- उनसे नहीं थी ऐसे बयान की उम्मीद

रायपुर: भाजपा नेता और छत्तीसगढ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने विवादित बयान दिया है। राज्य के बस्तर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए पुरंदेश्वरी देवी बघेल सरकार औऱ उनके मंत्रिमंडल को लेकर ऐसा बेतुका बयान दिया जिसकी विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है।  पुरंदेश्वरी देवी के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें पुरंदेश्वरी जी से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं थी।
 

क्या कहा पुरंदेश्वरी ने
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा, '2023 में भारतीय जनता पार्टी को फिर से सत्ता में लाने की जिम्मेदारी आप सबकी है। हम मानते हैं कि हमारे कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ़ हैं। अगर हम कुछ हैं जो वह सब आप कार्यकर्ताओं की वजह से हैं। इसलिए आग्रह करते हैं हम सब आपको, कि आप संकल्प लेकर जाएं एक बार अगर पीछे मुड़कर थूकेंगे ना, तो थूक में  भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा। इस संकल्प के साथ, आज से काम करना पड़ेगा औऱ फिर से आपके परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी 2023 में फिर से सत्ता में आएगी।

बघेल ने दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अब इस बयान में क्या प्रतिक्रिया दूं, मुझे नहीं पता था कि भारतीय जनता पार्टी में जाने के बाद पुरंदेश्वरी जी की मानसिक स्थिति इस स्तर पर उतर आएगी.. ये उम्मीद नहीं थी.. जब हम लोग साथ थे अर्जुन सिंह केसाथ वो राज्य मंत्री थी तब तो ठीक ठाक थी लेकिन भाजपा में जाने के बाद क्या स्थिति हो गई है... आसमान पर थूकोगे तो वह खुद के चेहरे पर गिरता है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर