Draupadi Murmu Won:राष्ट्रपति चुनाव जीतीं द्रौपदी मुर्मू, गदगद पीएम मोदी ने उनके आवास पर जाकर दी 'बधाई'

देश
रवि वैश्य
Updated Jul 21, 2022 | 21:19 IST

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मदीवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत चुकी हैं, उन्होंने यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हराया है, उन्हें तमाम बधाईयां मिल रही हैं, पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है।

PM Modi congrats  Draupadi Murmu
पीएम मोदी ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी  |  तस्वीर साभार: Twitter

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है, उनकी इस जीत पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है वहीं सबसे पहले बधाई देने वालों में यशवंत सिन्हा भी शामिल रहे जिन्हें वो पराजित कर ये चुनाव जीती हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रौपदी मुर्मू की जीत से खासे खुश हैं और उन्हें बधाई दी है।

गौर हो कि राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को हरा दिया है और वो देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गईं।

द्रौपदी मुर्मू की जीत का ऐलान होने के बाद पीएम मोदी ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी, वहीं कई मंत्रियों और प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और तमाम लोगों से उन्हें बधाई मिल रही है।

गौर हो कि संसद भवन परिसर में वोटों की गिनती 11 बजे से शुरू हो हुई थी,18 जुलाई को हुई वोटिंग के हिसाब से NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय मानी जा रही थी।

Sawal Public Ka: राष्ट्रपति चुनाव ने लिखी भविष्य की राजनीति की स्क्रिप्ट? उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA ने बनाई बढ़त

सबसे पहले बधाई देने वालों में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी रहे

वहीं द्रौपदी मुर्मू को चुनाव जीतने पर सबसे पहले बधाई देने वालों में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी रहे उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'राष्ट्रपति चुनाव 2022 में जीत मिलने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई. हर भारतीय यह आशा करता है कि द्रौपदी मुर्मू बिना भय अथवा पक्षपात के 'संविधान की संरक्षक' के तौर पर कार्य करेंगी'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर