Kanwar Yatra 2022 पर निकलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना बीच में हो सकती है परेशानी!

देश
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता | Principal Correspondent
Updated Jul 14, 2022 | 19:05 IST

Kanwar Yatra के दौरान विभिन्न राज्यों (खासतौर से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के) से शिव भक्त कंधे पर कांवड़ उठाकर उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री और गोमुख व आसपास के क्षेत्रों से गंगा जल भर कर ले जाते हैं और उससे अपने यहां के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

kanwar yatra, kanwar yatra advisory, up, uk, national news
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • कोरोना के चलते दो साल के अंतराल के बाद हो रही है कांवड़ यात्रा
  • 14 जुलाई से 12 अगस्त, 2022 तक चलेगी यह पवित्र यात्रा
  • असुविधा से बचने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं भक्त

Kanwar Yatra Advisory 2022: कांवड़ यात्रा 2022 पर निकलने से पहले कुछ जरूरी बातें, जिनने जानना भक्तों के लिए बेहद जरूरी है। इनमें रजिस्ट्रेशन से लेकर रूट मैप और एंट्री प्वॉइंट सरीखी चीजें शामिल हैं। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने वहां जाने वाले कांवड़ियों से सुविधा के लिए पुलिस सिटीजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने की भी अपील की है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अनिवार्य नहीं है। यह सुविधा केवल कांवड़ियों के लिए ही है। 

उनके मुताबिक, "इन सबका आपको बहुत फायदा होगा। यात्रा के दौरान बहुत से लोगों के साथी बिछड़ जाते हैं या कोई घटना हो जाती है। अगर आप पंजीकृत होंगे तो हमारे लिए आपकी गाड़ी या घरवालों को तलाशना बहुत आसान होगा। ऐसे में मेरी अपील है कि पंजीकरण जरूर करें। अब तक चार-पांच हजार लोग वेबसाइट पर पंजीकरण करा चुके हैं।"

"कावड़िए जरूर करा लें रजिस्ट्रेशन"
उत्तराखंड पुलिस की ओर से सलाह दी गई है कि कांवड़ यात्रा 2022 पर उत्तराखंड जा रहे श्रद्धालु यात्रा से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें। यह काम उन्हें राज्य की पुलिस के बनाए पोर्टल- policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad पर जाकर करना होगा। अगर वे इस पर रजिस्ट्रेशन के बगैर कावड़ मेला 2022 में जाएंगे तो उन्हें यात्रा असुविधा हो सकती है।

पंजीकरण करना है बेहद सरल

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
  • मोबाइल नंबर डालें
  • रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा
  • फिर पूरा पंजीकरण करना होगा
  • आगे डिटेल भरें
  • साथियों की जानकारी देने का भी विकल्प रहेगा
  • रजिस्ट्रेशन के बाद जो नंबर मिलेगा, वो पंजीकरण संख्या होगी

दिल्ली में कौन-कौन से होंगे प्रमुख एंट्री प्वॉइंट?
इस बीच, ईस्ट दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप ने गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "कावड़ यात्रा को लेकर हमारे गाज़ीपुर बॉर्डर, महाराजपुर बॉर्डर और हिंडन कैनाल प्रमुख एंट्री प्वॉइंट हैं। यहां से हमारा जो रूट है उस पर सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर पुख्ता व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों के लिए 16 कैंप लगाए हैं, जिनके साथ बैठक हो गई है। 

kanwar yatra route, kanwar yatra, up news

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर