40 साल बाद जाकर परिवार से मिला था शख्स, अब खत्म कर लिया अपना जीवन

देश
लव रघुवंशी
Updated Sep 13, 2020 | 16:16 IST

Khomdram Gambhir Singh: मणिपुर के खोमद्राम गंभीर सिंह 2018 में 40 साल बाद जाकर अपने परिवार से मिल पाते हैं। अब उन्होंने आत्महत्या कर ली। एक वीडियो के माध्यम से वो अपने परिवार से मिल पाए थे।

suicide
खोमद्राम गंभीर सिंह ने की सुसाइड 
मुख्य बातें
  • एक वायरल वीडियो के माध्यम से परिवार से मिल पाए थे खोमद्राम गंभीर सिंह
  • 2018 में परिवार से मिले थे खोमद्राम गंभीर सिंह ने की सुसाइड
  • खोमद्राम गंभीर सिंह ने अब सुसाइड कर लिया

नई दिल्ली: खोमद्राम गंभीर सिंह, इन्हें मणिपुर के लापता व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। ये 40 साल बाद अप्रैल 2018 में अपने परिवार से मिल पाए थे। खोमद्राम ने अब इन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया है। इंफाल पश्चिम जिले के खुंबोंग गांव में खोमद्राम गंभीर सिंह घर के पास एक पुल के नीचे लटके पाए गए। ये घटना 10 सितंबर की है। 

सालों से सिंह का परिवार उन्हें खोजने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सब व्यर्थ जा रहा था। 2018 में परिवार के पास फैशन डिजाइनर फिरोज शाकिर द्वारा अपलोड किया गया एक यूट्यूब वीडियो आया। इस वीडियो में सिंह को मुंबई की एक सड़क पर एक पुराना हिंदी गाना गाते हुए देखा गया। इसी महीने सिंह के परिवार ने उनका पता लगाया और उन्हें घर वापस लेकर आए। वापस लौटने के बाद सिंह कथित तौर पर मुंबई में अपने जीवन को याद करने लगे। 
1970 के दशक के आखिरी सालों में गंभीर मणिपुर में अपने गांव से गायब हो गए थे। सिंह के छोटे भाई ने कहा, 'मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे भाई ने ऐसा किया, हम बहुत हैरान हैं। मेरे भाई ने मुंबई वापस जाने और अपनी पुरानी जिंदगी जीने की इच्छा व्यक्त की थी। उसे हमेशा चिंता होती कि वह यहां पर सब पर बोझ बन रहा है।'

उन्होंने कहा कि खोमद्राम को कंफर्ट फील कराने के लिए सभी प्रयास किए गए। उन्होंने कुछ पैसे मांगे थे क्योंकि वह मुंबई लौटना चाहते थे। कथित तौर पर सिंह ने पिछले साल मुंबई जाने की कोशिश की लेकिन उन्हें रोक दिया गया। 

इम्फाल वेस्ट स्टूडेंट्स क्लब (IWSC) के महासचिव खुमबोंग एटम समरेंद्र ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सिंह खुद अपनी जान ले लेंगे। वापसी के बाद वह खुशमिजाज आदमी थे। हमने उन्हें बाजार में दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए देखा।'


 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर