Kisan Movement : सोशल मीडिया बना किसान आंदोलन की ताकत 

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को सोशल मीडिया से ताकत मिल रही है। इसके जरिए देश भर में आवाज बुलंद की जा रही है।

Kisan Movement : Social media became the strength of farmers agitation
किसान आंदोलन में सोशल मीडिया का इस्तेमाल  |  तस्वीर साभार: PTI

नई दिल्ली: दो महीने पहले जब पंजाब के किसानों ने कृषि बिल पारित होने के बाद पहली बार मोर्चा निकला था तब मैनस्ट्रीम मीडिया का इतना ध्यान आकर्षित करने में वे नाकाम रहे थे। अपनी इसी पहली गलती से सीख कर इस बार  किसानों के परिवार के सदस्यों-बच्चे, बूढ़े और महिलाओं के साथ मिलकर ने इस बार अपनी कमान संभाल और अपनी आवाज को बुलंद कर इस पूरे आंदोलन में उतर गए है। जहां किसानों का जत्था पंजाब से दिल्ली की और बढ़ रहा था वैसे ही उनकी आवाज सोशल मीडिया पर अपनी आवाज बुलंद कर हर देशवासी को अपनी देश भक्ति और किसानो की समस्याओं से जोड़ती चली जा रही थी।

ये आंदोलन सिर्फ फेसबुक या ट्विटर तक नहीं थमा जबकि किसानों ने और उनकी पूरी मण्डली ने वह सभी भारत के भाषाओं में बोलने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का पूरी तरह से इस्तेमाल कर रहे है जहां वह जानते है लोग अंग्रेजी न जानते हुए भी अपनी भाषाओं में उनके आंदोलन में शामिल हो सकते है। कुछ ऐसा ही दिखा Koo कू ऐप  पर भी जहां लोग अपनी विरोध और अपनी बातें और किसानों  को अपना सहयोग देते दिख रहे है। ये वो भारत की जनता है जो अंग्रेजी न समझ सकती है और ना लिख- बोल सकती है लेकिन अपने विचारों को अपनी बोली/भाषा में व्यक्त कर रही है। 

ऐसे कई कू ऐप पर यूजर्स है जिन्होंने आंदोलनकारियों को खालिस्तानी और आतंकवादी कहने पर अपने विचार रखे और कई ऐसे किसान भी है जो फिलहाल आंदोलन का हिस्सा नहीं बन पाए पर उनके आंदोलन को आवाज देते हुए उनके सन्देश को ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट  के जरिये लोगों और तक पहुंचा मदद कर रहे है। कू ऐप के जरिये लोग हिंदी, तमिल तेलुगू और तमिल भाषा में अपने विचार और अपने सहयोग देते चले जा रहे है। बहरहाल, अब देखना है कि इस आंदोलन में किस तरह से सोशल मीडिया के माध्यमों से घर-घर तक पंहुचेगा ये आंदोलन और सरकार कब देश के किसानों का सुनने को राजी होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर